Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवती का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये व जेवर ठगे
  • हरिद्वार

युवती का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये व जेवर ठगे

RNS INDIA NEWS 20/10/2020
rns featured image new

रुडक़ी। रुडक़ी में एक युवक ने झबरेड़ा क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने वाली युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने युवती की अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये व जेवर ठग लिए। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जिला मुजफ्फरनगर के थाना मंडी क्षेत्र के एक गांव और हाल निवासी माहिग्रान, रुडक़ी निवासी एक युवती झबरेड़ा क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करती है। कंपनी में सहारनपुर निवासी एक युवक भी काम करता है।
युवती की मुलाकात युवक से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि कुछ समय पहले युवक उसे रुडक़ी छोडऩे का बहाना बनाकर अपनी बाइक पर बैठाकर रुडक़ी टॉकीज के पास एक लॉज में लेकर पहुंचा। आरोप है कि युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।
तीन बार गर्भपात भी कराया: ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख रुपये व जेवर ठग लिए। इसी बीच परेशान होकर युवती युवक के घर पहुंची और उसके परिजनों को जानकारी दी। इस पर युवक उसे देवबंद कचहरी में ले गया और झूठी शादी कर ली। इस बीच युवक ने उसका तीन बार गर्भपात भी कराया। आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक ने उसे जन्मदिन का बहाना बनाकर रुडक़ी स्थित मालवीय चौक पर बुलाया। यहां उसके चार दोस्त भी मौजूद थे। उसने दोस्तों संग मिलकर धमकी दी कि अगर उसने पांच लाख रुपये और नहीं दिए तो वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। अब पीडि़ता ने परेशान होकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपक पुत्र अमर सिंह निवासी गांव भटौल, थाना देवबंद जिला सहारनपुर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में षडय़ंत्र भी लग रहा है। यदि जांच में षडय़ंत्र निकला तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेरोजगारी दूर करने में बैंकों का अड़ंगा
Next: पुराने स्टांप पेपर बिक्री की शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मारे छापे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चार घंटे की बरसात से चारों ओर जल भराव, भूकटाव से लोग बेहाल

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.