Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं रुद्रप्रयाग के आशीष
  • रुद्रप्रयाग

युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं रुद्रप्रयाग के आशीष

RNS INDIA NEWS 04/10/2021
default featured image

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के डॉ. आशीष बगवाड़ी ने छोटी सी उम्र में कामयाबी हासिल कर रुद्रप्रयाग में ही नहीं राज्यभर का नाम रौशन किया है। वर्तमान में उनकी देखरेख में देश और विदेश के कई छात्र-छात्राएं शोध कर रहे हैं। बेहतर कार्यों को देखते हुए इसी माह डॉ. बगवाड़ी को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम लाइफ एचीवमेंट राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
रुद्रप्रयाग अपर बाजार निवासी डॉ. अशीष बगवाड़ी उत्तराखंड तकनीकी यूनिवर्सिटी देहरादून में इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के हेड आफ डिपार्टमेंट है। उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर बेलनी रुद्रप्रयाग एवं 12वीं राइंका रुद्रप्रयाग से पूरी हुई। जबकि ग्राफिक ऐरा से बीटेक और एम टेक में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस बीच वह रिलायंस में सेवा देने लगे। सेवाकाल में वह विशेष जानकारी के लिए चीन और विदेशों में भी गए। उन्होंने एनआईटी कुरुक्षेत्र से पीएचडी की। इसके बाद वह उत्तराखंड तकनीकी यूनिवर्सिटी देहरादून में इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में नौकरी पर लगे और वर्तमान में यहां हेड आफ डिपार्टमेंट हैं। संस्थान में उनके बेहतर कार्य को देखते हुए इसी माह डॉ. अब्दुल कलाम लाइफ टाइम एचीमेंट राष्ट्रीय अवार्ड दिया जाएगा। साथ ही नवम्बर में उन्हें पुरस्कार विजेताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बगवाड़ी के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। जबकि उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। उनकी सफलता पर रुद्रप्रयाग नगर और जिले की जनता ने खुशी व्यक्त की है। साथ ही उन्हें युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आकाशवाणी केंद्र के उदघोषकों व कम्पीयरों ने समस्याएं हल करने की उठाई मांग
Next: उत्तराखंड में रासुका लागू

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.