Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आकाशवाणी केंद्र के उदघोषकों व कम्पीयरों ने समस्याएं हल करने की उठाई मांग
  • पौड़ी

आकाशवाणी केंद्र के उदघोषकों व कम्पीयरों ने समस्याएं हल करने की उठाई मांग

RNS INDIA NEWS 04/10/2021
rns featured image new

पौड़ी। आकाशवाणी पौड़ी में कार्यरत उद्घोषकों व कम्पीयरों ने प्रसारण को दो सभाओं में विस्तारित करने, वर्तमान में केंद्र पर लगे एएम ट्रांसमीटर के स्थान पर एफएम ट्रांसमीटर लगाने की मांग की है। उन्होंने प्रसारण अधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द ही समस्याएं हल करने की मांग की है।
ज्ञापन में उद्घोषकों व कम्पीयरों ने कहा कि केंद्र पर कार्यक्रम के लिए आवंटित किए जाने वाले बजट को भी बढ़ाया जाए। बताया कि बजट के अभाव का बहाना केंद्र द्वारा बनाया जा रहा है, जिस कारण केंद्र द्वारा निर्धारित सायंकालीन प्रसारण पर ड्यूटी के अतिरिक्त भी उद्घोषकों को प्रात और दोपहर के विशेष प्रसारण में भी बिना पारिश्रमिक के सेवाएं देनी पड़ रही है। उद्घोषकों ने पौड़ी केंद्र पर इस व्यवस्था पर शीघ्र रोक लगाकर पूर्व की भांति भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने की मांग प्रसारण अधिकारी अशोक कुमार से की। उद्घोषकों ने कहा पौड़ी केंद्र रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी जिले के एक बड़े क्षेत्र तक अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम पहुंचाता है। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सिंह नेगी, अजीत थपलियाल, योगम्बर पोली, रैमासी रावत, मुकेश बिष्ट, पंकज नेगी, रेनू नेगी, मीनाक्षी नेगी, सुमन, रविन्द्र, पूर्णिमा, मीनाक्षी चमोली, अंजलि रावत, कमल बिष्ट आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजमाता सूरज कुंवर शाह को दी अंतिम विदाई
Next: युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं रुद्रप्रयाग के आशीष

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.