Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक पर हमला और हवाई फायरिंग के आरोप में नौ लोग नामजद
  • हरिद्वार

युवक पर हमला और हवाई फायरिंग के आरोप में नौ लोग नामजद

RNS INDIA NEWS 23/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पांवधोई में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, परवेज अली पुत्र अनवर हुसैन निवासी मोहल्ला पांवधोई ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बहनोई ने पहले ही मोनीष आदि के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। 30 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे उसका पुत्र मिकात अपनी बुआ रोशन के घर जा रहा था। तभी रास्ते में रिहान, आयान, आजम और अजरूद्दीन, हिजबुल्ला, अनस, यूसुफ व कल्लू, इसरार पहले से ही घात लगाए बैठे थे। आरोप है कि इसरार और कल्लू के पास तमंचा जबकि अन्य लोगों के पास सरिए और धारदार हथियार थे। जैसे ही मिकात वहां पहुंचा, इसरार और कल्लू ने हवाई फायरिंग की और सभी ने मिलकर मिकात पर लात-घूंसों व सरियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो किसी तरह मिकात को उनसे से छुड़ाया गया। इससे पहले भी 11 मई को इन लोगों ने परवेज के बहनोई के साथ मारपीट की थी, जिसका निपटारा समाज के लोगों ने कराया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात साल की छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़
Next: राशिफल 24 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.