Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सड़क से कुत्ते को उठा कर लाया घर, कुछ महीने पालने के बाद मार डाला
  • नैनीताल

सड़क से कुत्ते को उठा कर लाया घर, कुछ महीने पालने के बाद मार डाला

RNS INDIA NEWS 17/11/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। उत्तराखंड के इस जिले में बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक कुत्ते को सड़क से उठा कर घर ले कर आया। कुछ महीनों तक पालने के बाद जब युवक का मन भर गया तो आरोपी युवक ने कुत्ते को मार डाला। पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ उसके पालतू कुत्ते को जान से मारने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवक पर आरोप लगाने वाले उसके पड़ोसी व कॉलोनी के अन्य लोग हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुत्ते की दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
कपिल भवन चौकी क्षेत्र निवासी रोबिन कुमार ने बताया कि कॉलोनी निवासी विशाल 11 नवंबर की रात घर के पास ही गड्ढा खोद रहा था। पता चला कि विशाल उर्फ विवेक अपने पालतू कुत्ते को दफनाने जा रहा था। लोगों ने जब कुत्ते के मरने की वजह पूछी तो युवक ने रोड एक्सीडेंट में मौत होने की बात कही। पड़ोसियों ने कुत्ते का शरीर देखा तो उस पर चोट का कोई निशान नहीं था।
रोबिन के मुताबिक कुत्ते के गले में जो रस्सी पड़ी थी वह बहुत कस के बंधी थी और उसकी जीभ भी बाहर निकली थी। पड़ोसियों ने कुत्ते की हत्या करने का शक जताया था। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ शिकायत करने वालों में मनोज कांडपाल, आजाद हुसैन, मोहित, अविनाश दीप, मानू, कमलकांत, माया कांडपाल सहित अन्य शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने भी युवक से जान का खतरा जताया है।

पड़ोसी करते थे कुत्ते की देखरेख
जिस कुत्ते की मौत हुई है वह बीते 8-9 माह से आरोपी के घर पर रह रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ समय पहले एक स्ट्रीट डॉग को आरोपी के परिजनों ने पालना शुरू कर दिया था लेकिन उसका ध्यान रखना बंद कर दिया।
इसके बाद पड़ोसी ही उसके खाने-पीने और घुमाने का ख्याल रखते थे। युवक कुत्ते को घुमाने नहीं ले जाता था। 11 नवंबर को वह कुत्ते को साथ ले जाने के बाद जब लौटा तो उसे मृत अवस्था में लेकर आया।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विमल मिश्रा,एसओ काठगोदाम

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैठक स्थगित कर कांग्रेसियों ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Next: पेयजल निगम मुख्यालय पर चल रहा धरना-प्रदर्शन उन्नीसवे दिन भी जारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.