Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
  • देहरादून

युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 26/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहसपुर गांव निवासी एक युवक ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन चुपचाप अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, न ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आमिर (30) पुत्र जहीर निवासी सहसपुर ने मंगलवार सुबह घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। परिजन शव को फांसी के फंदे से निकालकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। तभी पुलिस को ग्रामीणों ने युवक की आत्महत्या की सूचना दे दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के आत्महत्या के कारणों की जानकारी परिजनों से ली। लेकिन आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता पाये। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसओ नरेश सिंह राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को विकासनगर मोर्च्यूरी में भेज दिया है। बताया कि मृतक ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। कहा कि जांच के बाद जो भी सामने आयेगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 26 अक्टूबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, 27 अक्टूबर को यमुनोत्री के होंगे
Next: शांतिपुरी में वन विभाग ने अवैध लीसे से भरा ट्रक किया सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.