Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक की हत्या में तीन पर मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

युवक की हत्या में तीन पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 06/11/2022
rns featured image new

रुड़की। शुक्रवार को लक्सर के अकोढा कलां गांव में गोली मारकर बीस साल के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में मृतक के सगे चाचा, उसके बेटे और सहारनपुर निवासी उनके रिश्तेदार युवक को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है। लक्सर से सटे अकोढा कलां गांव निवासी शिवकुमार की अपने सगे भाई जगबीर से रंजिश चल रही है। शुक्रवार को शिव कुमार का बेटा विशाल 20 लक्सर के ही ओसपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। समारोह में उसका चाचा जगवीर, चाचा का बेटा ऋतिक तथा चाचा का रिश्तेदार रजनीश पुत्र नाथीराम निवासी सिरसका जनपद सहारनपुर भी आए थे। समारोह के दौरान विशाल की दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया था। इसके बाद विशाल घर लौट आया था। आरोप है कि विशाल के चाचा जगवीर, उसके बेटे ऋतिक और रिश्तेदार रजनीश अकौढ़ा गांव पहुंचे और शिव कुमार के घर में घुसकर विशाल को गोली मार दी। गोली से विशाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया था। अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक के भाई शुगम ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक के चाचा, उसके बेटे और रिश्तेदार के खिलाफ हत्या तथा षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशे दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को बीस साल कैद
Next: क्रूरता के साथ ले जाए जा रहे गोवंश को कराया मुक्त

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.