Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक के पैर में चाकू घोंपने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

युवक के पैर में चाकू घोंपने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/07/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बीती सोमवार को रम्पुरा क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर उसके पैर में चाकू घोंपने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। रम्पुरा वार्ड नंबर 24 निवासी पप्पू पुत्र जय नारायण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 15 जुलाई की दोपहर दो बजे उनका बेटा विवेक अपने रम्पुरा निवासी दोस्त अमन के घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में रम्पुरा निवासी आयुष, राहुल और विशाल उनके बेटे को घेरकर मारपीट की। आरोप था कि इसके बाद उसके बेटे के पैर में चाकू घोंपकर मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं रम्पुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी आयुष को रम्पुरा से गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर कोर्ट में पेश कर दिया है। यहां से उसे जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंक्चर की दुकान लगाने वाले युवक पर हमला
Next: तेज रफ्तार कार ने ट्रक को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.