Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक के आत्महत्या प्रकरण में माता-पिता समेत पांच पर मुकदमा
  • हरिद्वार

युवक के आत्महत्या प्रकरण में माता-पिता समेत पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 14/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  पिता ने बेटी के ससुरालियों पर दामाद को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने से नाराज परिजनों ने युवक को लगातार मानसिक तौर पर परेशान किया, जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी। रानीपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर माता-पिता सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अदालत में प्रार्थना पत्र देकर ग्राम गढ़ निवासी मेहरबान पुत्र हाफिज जिन्दा हसन ने बताया कि उनकी पुत्री मेहराना और जुनैद पुत्र इंतजार निवासी ग्राम इमलीखेडा, थाना कलियर ने प्रेम विवाह किया था। यह विवाह जुनैद के पिता इंतजार, माता रिहाना, भाई इश्तकार, तौसिफ और चाचा नौशाद हाफिज को स्वीकार नहीं था। निकाह के बाद जब जुनैद अपनी पत्नी मेहराना को लेकर पैतृक घर पहुंचा तो परिजनों ने दोनों के साथ दुर्व्यवहार कर घर से निकाल दिया। इसके बाद दोनों किराये के मकान में रहने लगे और फिलहाल सुमन नगर में रह रहे थे। मेहरबान का आरोप है कि कुछ माह पूर्व जुनैद के परिजनों ने बिना उसकी जानकारी के पैतृक संपत्ति को बेच दिया। जब जुनैद ने अपने हिस्से की धनराशि मांगी तो परिजनों ने उसे अपमानित करते हुए आत्महत्या करने तक की बात कह दी। इससे वह मानसिक रूप से टूट गया। 26 नवंबर 2024 को जुनैद ने अपने एक परिचित मेहरान के मोबाइल से पत्नी मेहराना को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। कुछ देर बाद समीर नामक व्यक्ति उसे गंभीर हालत में लेकर मेहराना के पास पहुंचा। जुनैद ने उस वक्त कहा कि वह परिवार वालों की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठा रहा है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संस्कृत शिक्षक कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स नियुक्ति का जताया विरोध
Next: छोटे भाई ने बड़े भाई को दो मंजिल से फेंका नीचे, हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.