Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • युवा मतदाताओं को जागरूक करने को खेलों का आयोजन किया
  • टिहरी

युवा मतदाताओं को जागरूक करने को खेलों का आयोजन किया

RNS INDIA NEWS 26/02/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   स्वीप गतिविधियों के तहत रविवार की छुट्टी को देखते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्रों को आने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदान की शपथ दिलाई। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि स्वीप के तहत मतदान की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने का काम तत्परता से किया जा रहा है। रविवार को सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत रविवार को खेल विभाग टिहरी गढ़वाल ने राजकीय इण्टर कालेज नरेन्द्रनगर के खेल मैदान में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसी तरह से नई टिहरी केन्द्रीय विद्यालय खेल मैदान में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालकों की वालीबॉल प्रतियोगिता एवं जगत विहार खेल मैदान रानीहाट कीर्तिनगर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन तत्परता से किया गया। खेल आयोजनों के आध्यम से आने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर छात्रों को जागरूक कर उन्हें मतदान की महत्ता से अवगत कराते हुए मतदान की शपथ भी दिलाई। स्वीप गतिविधियों को लेकर डीएम दीक्षित ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निरंतर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, संगठनों, सरकारी-गैरसकारी कार्यालयों, कार्मिकों से चित्रकारी, भित्तिचित्र, पेंटिंग, रंगोली, खेल-कूद प्रतियोगिता, ग्राम स्तर पर महिला-पुरूषों की चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोलिंग बूथों का सत्यापन व शपथ के माध्यम से मतदाताओ को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान का महत्व समझाया जा रहा है साथ ही शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआरएलएम समूह के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही जैविक रंग बनाने की ट्रेनिंग
Next: पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित किए जाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को चिन्हित करें

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.