Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित किए जाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को चिन्हित करें
  • राष्ट्रीय

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित किए जाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को चिन्हित करें

RNS INDIA NEWS 26/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना की बैठक विकास भवन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी ने भारत सरकार की इस योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर्स को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के लिए यह योजना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किए जाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को चिन्हित कर पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग अपने विभाग के एक अधिकारी को नोडल बनाते हुए, इस योजना के कार्यान्वयन के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सभी वेंडर्स की प्रोफाइलिंग करें तथा यह देखें कि उक्त योजना से कोई वेंडर वंचित तो नहीं है। यदि वेंडर उक्त योजना के तहत योजनाओं से वंचित है, तो उसका डाटा पीएम स्वनिधि पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे संबंधित विभागीय अधिकारी को इसकी जानकारी मिल सके तथा उसे योजना से कवर किया जा सके। इस योजना के तहत जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, वन नेशन वन राशन, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, जनधन योजना से लाभान्वित किया जाना है। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने बताया कि अल्मोड़ा के कुल 152 स्ट्रीट वेंडर्स एवं उनके परिवार को उक्त योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवा मतदाताओं को जागरूक करने को खेलों का आयोजन किया
Next: सक्षम एप के माध्यम से विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाएं दिव्यांग मतदाता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.