Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युकां का शहरी विकास मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

युकां का शहरी विकास मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। युवा कांग्रेस ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री पर कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाने का आरोप लगाया। चेताया कि दर्ज मुकदमे जल्द वापस नहीं लिए गए तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मंगलवार को दून तिराहा पर एकत्रित हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने आरोप लगाया कि शहरी विकास मंत्री कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे करवा रहे हैं और गलत बयानबाजी की जा रही है। इसका युवा कांग्रेस विरोध करती है। कहा कि इन सभी मुद्दों की निष्पक्ष जांच की जाए और मुद्दे को गुमराह करने की कोशिश न की जाए। साथ ही कांग्रेस नेताओं पर किए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति ने मंत्री के पुत्र के संपत्तियां खरीदने पर भी सवाल उठाया है। मौके पर राजेंद्र धामी, जितेन्द्र पाल पाठी, सौरभ वर्मा, आदित्य झा, सुमित त्यागी, अमन पांडे, छात्रसंघ यूआर अभय वर्मा, मनोज त्यागी, यश अरोड़ा, हिमांशु कश्यप, गौरव झा, देव बोहरा, ऋषभ कुमार, विकाश असवाल, विनायक कुमार, विपिन सकलानी, अक्षत भट्ट, सौरभ पोखरियाल, निशांत, वसीम, दीपक चौधरी, आशीष थापा, सौरभ, केशव, कार्तिक, आशीष, मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महुआ धार में मिला मादा गुलदार का शव
Next: पछुवादून के तीनों निकायों में चुनाव लड़ेगी आप: आजाद अली

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.