Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून के तीनों निकायों में चुनाव लड़ेगी आप: आजाद अली
  • देहरादून

पछुवादून के तीनों निकायों में चुनाव लड़ेगी आप: आजाद अली

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। आम आदमी पार्टी की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों के साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया गया। पार्टी नेताओं ने पछुवादून के तीनों निकायों में अपने चुनाव लड़ने की संभावनों पर विचार किया। भीमावाला में पार्टी के जिला महासचिव गुलफाम अहमद के आवास पर संपन्न हुई बैठक में कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि भले ही उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो, लेकिन इससे कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय नेतृत्व पूरे देश में पार्टी संगठन को मजबूत कर रहा है। इन चुनावों में पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। देश में आम आदमी पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ रही है। भाजपा और कांग्रेस का विकल्प जनता को आप में दिखाई दे रहा है। इसका कारण यह है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में स्वच्छ छवि की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। निकाय चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करेगी। जिला महासचिव गुलफाम अहमद ने कहा कि पार्टी पछुवादून के तीनों निकायों में अध्यक्ष समेत सभासदों के सभी पदों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए जनता के बीच पकड़ रखने वाले प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करते रहने की सलाह दी। इस दौरान मनोज चौधरी, प्रतीक सक्सैना, सलीम अहमद, खुर्शीद अहमद, इकबाल, हसन, सुंदर लाल, सुभाष शर्मा, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युकां का शहरी विकास मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
Next: जोशीमठ में पीड़ितों की सहायता हेतु पतंजलि योगपीठ आया आगे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.