Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • यू-टयूब पर देखे तरीके से युवक ने पकड़ा घर में घुसा अजगर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

यू-टयूब पर देखे तरीके से युवक ने पकड़ा घर में घुसा अजगर

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
rns featured image new

पाईप, डंडे और थैले की मदद से पकड़े अजगर को जंगल में छोड़ा

आरएनएस सोलन (नालागढ़):
उपमंडल नालागढ़ में विशालकाय अजगरों का रिहायशी इलाकों में नजर आना जारी है। इससे पहले भी कई बार नालागढ़ में विशालकाय अजगरों को वन विभाग की टीम पकड़ चुकी है। लेकिन इस बार घर में घुसे एक 10 फीट लंबे अजगर को गांव के युवक ने पकडऩे का साहस दिखाया। गांव के युवक गुरदयाल सिंह ने यू टयूब पर सांप को पकडऩे का तरीके देखा था। जिस पर युवक ने पाईप, थैले और डंडे की मदद से सांप को थैले में कैद कर लिया और बाद में जंगल में छोड़ दिया। इसमें युवक का अन्य गांव के युवकों ने भी साथ दिया और बड़ा हादसा होने से टल गया।
शनिवार सुबह नालागढ़ के माजरा गांव में एक 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर रिहायशी मकान में घुस आया। अजगर को घर में देखकर परिवारवालों के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने शोर मचाया जिस पर गांव के लोग इक्ट्ठे हो गए। तभी मौके पर गांव का युवक गुरदयाल सिंह पहुंचा और उसने डंडे की मदद से विशालकाल अजगर को दीवार की तरफ जाने को मजबूर कर दिया। दीवार के साथ एक पाईप रखी थी जिसका दूसरी तरह मुंह थैले में था। काफी मशक्कत के बाद युवकों ने अजगर को पाईप में घुसने पर मजबूर कर दिया और पाईप में घुसा अजगर थाले में जा पहुंचा। जिसे युवकों ने पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। युवक के इस साहसी कारनामें की पूरे माजरा गांव में चर्चा हो रही है। युवक के साहस और हौसले के चलते गांव में बड़ा हादसा होने से टल गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का विधिवत शुभारम्भ
Next: सीएम धामी ने की शहीद स्थल कचहरी में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.