Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • योगी का नाम लेते ही धड़कने लगता है अपराधियों का दिल – राजनाथ
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

योगी का नाम लेते ही धड़कने लगता है अपराधियों का दिल – राजनाथ

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका नाम लेते ही अपराधियों का दिल धड़कने लगता है। राजनाथ सिंह महराजगंज के चौक बाजार स्थित गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय में राष्ट्रसंत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की भव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश में गुंडे वर्दी पर भारी पड़ते थे आज वदीर्धारी उन गुंडों पर भारी हैं। योगी जी की सरकार ने अपराधियों की 18600 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। अपराधियों का मनोबल तोडऩा और सज्जनों का मनोबल बढ़ाना ही सत्ता का धर्म है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यही कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि नींद में भी प्रदेश ही नहीं भारत का कोई माँ का लाल यह नहीं कह सकता कि योगी जी के शासनकाल में भ्रष्टाचार की कहीं नींव रखी गई। यदि हम यूपी को उत्तम बनाना चाहते हैं तो कानून व्यवस्था इसकी पहली शर्त है। इस सच्चाई को कोई भी नहीं नकार सकता, यहां तक हमारे विरोधी भी, कि यूपी में योगी आदित्यनाथ एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका नाम लेते ही अपराधियों का दिल धड़कने लगता है। रक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की।
कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज, सात नए विश्वविद्यालयों की स्थापना, 42 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा आदि कितने ऐसे काम है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
रक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 में देश में एक ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सूझबूझ देखिए 2017 में जब उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने की बात आई तो उन्होंने योगी आदित्यनाथ को चुना जो सर्वस्वीकार्य हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा कि पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी ने राष्ट्रीयता, सामाजिक समरसता और समाज को जोडऩे का काम किया, योगी आदित्यनाथ उन्हीं के मार्ग पर चलते हुए इसे तेजी से बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य के गर्भ में क्या है उसे संत देख लेते हैं। महंत अवेद्यनाथ जी भी ऐसे ही थे। उन्होंने ऐसा उत्तराधिकारी चुना जो सनातन संस्कृति की रक्षा कर सके, सामाजिक समरसता का लक्ष्य प्राप्त कर सके और जरूरत पडऩे पर उत्तर प्रदेश का नेतृत्व भी कर सके। ये सारे कार्य योगी जी कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेकाबू बोलेरो ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत
Next: पाण्डेखोला स्थित जनपद कार्यालयों तक नगर के लोगों के आवागमन की समस्या लेकर जिलाधिकारी से मिले सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.