Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • योग, विज्ञान और अध्यात्म विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन
  • अल्मोड़ा

योग, विज्ञान और अध्यात्म विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन

RNS INDIA NEWS 29/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा ‘योग, विज्ञान एवं अध्यात्म’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। संगोष्ठी का दूसरा दिन गंगा, वेद, विज्ञान और अध्यात्म को समर्पित रहा। विभिन्न तकनीकी सत्रों में गंगा स्वच्छता, नदियों के पुनरुद्धार, नदियों का सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व, योग व मनोविज्ञान, योग व संस्कृति, भारतीय परंपरा और आध्यात्मिक चेतना से जुड़े विषयों पर देश-विदेश के शोधकर्ताओं द्वारा 103 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बैंगलोर के डॉ. विकास रावत को ‘योगरत्न’, प्रो. रजनी नौटियाल को ‘योग तपस्विनी’ और डॉ. विनोद नौटियाल को ‘योगश्री’ सम्मान से नवाजा गया। लोकगायिका बसंती सामंत को लोकसंगीत में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समापन सत्र में प्रो. जीवन सिंह रावत ने उत्तराखंड की नदियों की बदलती स्थिति पर चिंता जताते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता बताई। प्रो. शेखर जोशी ने योग को मनोकामना पूर्ति का माध्यम बताया और विद्यार्थियों से योग के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। मुख्य अतिथि प्रो. विनोद नौटियाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस संगोष्ठी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज की है। समापन की अध्यक्षता कर रहीं प्रो. आराधना शुक्ला ने योग को आत्मिक विकास का माध्यम बताते हुए इसे जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इससे पूर्व दिनभर चले तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता प्रो. रजनी नौटियाल, प्रो. भीमा मनराल, प्रो. आराधना शुक्ला, प्रो. जीवन सिंह रावत सहित अन्य ने की। तीन समानांतर ऑनलाइन सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें देशभर के शिक्षाविद, शोधार्थी और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। संगोष्ठी का संचालन रजनीश जोशी, मीना और रेनू ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में डॉ. लल्लन कुमार सिंह, हेमलता अवस्थी, डॉ. गिरीश अधिकारी, डॉ. पूजा पांडे, भावना जोशी, आशीष संतोलिया सहित कई शिक्षकों और शोधार्थियों का सहयोग रहा। समापन अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसबी महानिदेशक ने क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा का किया दौरा
Next: सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.