Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • यात्रा सीजन में अप्रशिक्षितों की नियुक्ति पर जताई नाराजगी
  • उत्तरकाशी

यात्रा सीजन में अप्रशिक्षितों की नियुक्ति पर जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 07/06/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  यात्रा सीजन में अप्रशिक्षित पीआरडी जवानों की नियुक्ति पर प्रशिक्षित जवानों ने नाराजगी जताई है। प्रशिक्षित पीआरडी जवानों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी ज्ञापन प्रेषित कर प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को शीघ्र सेवा में लेने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में बताया गया है कि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तरकाशी ने जिले में कई स्थानों में यात्रा सीजन में सिफारिश से कम से कम 150 और 170 के आस पास अप्रशिक्षित लोग लगाए हैं। जिसके कारण प्रशिक्षित पीआरडी जवान घर पर बैठे हैं। जिनकी पारिवारिक स्थिति बहुत गंभीर है। कई प्रशिक्षित जवान ड्यूटी से वंचित रह गए हैं। प्रशिक्षित पीआरडी जवानों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर अप्रशिक्षितों को सेवा से हटा कर प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को शीघ्र सेवा में नहीं लिया गया तो संगठन के द्वारा जुलूस और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन पर राधेश्याम, चैन सिंह, विजय प्रकाश, मीना, रोशन लाल, जगदीश सरियाल, लोकेन्द्र सिंह, गिरवीर, दिनेश, सुषमा, दीपक डोभाल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फांसी पर लटकी विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Next: गुणवत्ता में कमी मिली तो रुकेगा भुगतान: ऋतु

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.