Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यातायात नियमों का किया उल्लंघन तो लाइसेंस होगा रद्द
  • देहरादून

यातायात नियमों का किया उल्लंघन तो लाइसेंस होगा रद्द

RNS INDIA NEWS 30/12/2020
rns featured image new

देहरादून। नये साल के जश्न के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। खासतौर पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए मसूरी और नैनीताल में सीपीयू की अतिरिक्त टीमों को तैनात किया जाएगा। पुलिस उपमहानिरीक्षक, निदेशक यातायात केवल खुराना ने नये साल को ध्यान में रख कर मसूरी और देहरादून में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मसूरी एवं प्रभारी सीपीयू के साथ बैठक की। इसके साथ ही हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल के अधिकारियों के साथ भी फोन पर बात की। केवल खुराना ने कहा कि नववर्ष का जश्न मनाने को देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों का स्वागत है। यहां आने पर पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए ड्यूटी लगायी जा रही है। ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर देहरादून से सीपीयू की चार टीमों को मसूरी और हल्द्वानी से चार टीमों को नैनीताल में नियुक्त किया जा रहा है। इसके साथ ही ओवर स्पीड एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य मुख्य स्थानों पर इन्टरसेप्टर को भी तैनात किया जाएगा। उन्होंने अफसरों को यातायात और भीड़ प्रबन्धन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
यातायात नियमों का किया उल्लंघन तो लाइसेंस होगा रद्द
तेज रफ्तार गाड़ी चलाना, मोबाइल का इस्तेमाल या नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर वाहन चालक का लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड किया जाएगा। सडक़ सुरक्षा के लिए और यातायात जागरुकता के लिए सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी ने यातायात के नियमों के सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस एएम सप्रे ने समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश दिए। कहा कि यातायात सुरक्षा से जुड़े छह प्रमुख पहलुओं की किसी भी सूरत में अनदेखी न की जाए। ओवर लोडिंग तेज रफ्तार से वाहन चलाना, मोबाइल का इस्तेमाल, नशे की हालत में गाड़ी चलाने, रेड लाइट जंपिंग और माल भाड़ा वाहनों में यात्री ले जाने के केस में शत प्रतिशत कार्रवाई की जाए। इन वाहन चालक के नियमानुसार तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित किए जाएं। कमेटी ने राज्य में सडक़ हादसों की रोकथाम और परिवहन विभाग के नए प्रयोगों की जानकारी भी ली। परिवहन आयुक्त दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कमेटी को झाझरा में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट लेन, फिटनेस की जांच के लिए मोबाइल ऐप की जानकारी दी।
कहा कि इसके साथ ही सभी परिवहन सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। जागरूकता के कार्यक्रम नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। राजय में सडक़ हादसों में कमी आई है। इस दौरान मुख्य सचिव ओमप्रकाश, लोनिवि सचिव आरके सुधांशु, परिवहन सचिव शैलेश बगोली, परिवहन उपायुक्त सनत कुमार सिंह, सुधांशु गर्ग आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नव वर्ष के स्वागत में थर्टी फर्स्ट के जश्न पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
Next: शीतकालीन अवकाश रद्द किए जाने का शिक्षकों ने किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.