Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नव वर्ष के स्वागत में थर्टी फर्स्ट के जश्न पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
  • अल्मोड़ा

नव वर्ष के स्वागत में थर्टी फर्स्ट के जश्न पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

RNS INDIA NEWS 30/12/2020
IMG-20201230-WA0001

अल्मोड़ा। नव वर्ष 2021 के स्वागत के समय थर्टी फर्स्ट दिसम्बर को शान्ति और कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने सभी थाना प्रभारियों, फायर सर्विस, सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य को सतर्क करते हुए अपने- अपने थाना क्षेत्रों एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो में सर्तक दृष्टि बनाये रखने के निर्देश जारी किये हैं। कहा कि प्रतिवर्ष जनपद में थर्टी फर्स्ट दिसम्बर की रात को नए साल के स्वागत में जश्न जैसा माहौल रहता है, परन्तु इस वर्ष कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सुरक्षा के लिए हमें और अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। सभी थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को सुरक्षा में मुस्तैद रहने और हुडदंगियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही, संवेदनशील स्थानों, पिकनिक पॉइन्ट, भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम स्थलों एवं धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था किये जाने, शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों, ओवर स्पीड ड्राइव करने वालों के विरूद्व कार्यवाही, होटल, रिसोर्ट में सार्वजनिक रूप से नशीले पदार्थो का सेवन कराये जाने एवं करने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाॅर्मों में फेसबुक, इस्टाग्राम, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि पर धार्मिक उन्माद फैलाने, अपमानजनक टिप्पणी, एवं अफवाह फैलाने वालों पर भी सर्तक दृष्टि रखी जायेगी, उल्लंघन करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी।
एसएसपी अल्मोड़ा ने जनता से अपील की है कि कोविड-19 के दृष्टिगत भारत सरकार एवं राज्य सरकार की गाइडलाईन का पालन करते हुए सभी लोग शान्तिपूर्ण तरीके से 2020 की विदाई एवं नये साल का स्वागत करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हवालबाग ब्लॉक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण हेतु बनी टोली
Next: यातायात नियमों का किया उल्लंघन तो लाइसेंस होगा रद्द

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.