Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पेपर लीक मामले में दिखाई दे रही सरकार की मिलीभगत : आर्य
  • ऊधम सिंह नगर

पेपर लीक मामले में दिखाई दे रही सरकार की मिलीभगत : आर्य

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
rns featured image new

काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष ने कहा अधीनस्थ लोक सेवा चयन आयोग ने कई परीक्षाएं कराई। सभी में राज्य सरकार की मिली भगत दिखाई दी है। उन्होंने कहा पेपर लीक हुआ, गिरफ्तारी हुई, आरोपी जेल गये और उनकी बेल हो गई। शनिवार को उत्तरायणी मकर संक्रांति मेले के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। कहा कि सबसे बड़ा मामला लोक सेवा आयोग में पटवारी भर्ती घोटाला है। पूरे पेपर में लगभग 87 प्रश्न लीक हुए हैं। इससे बड़ा दुस्सासहस हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि क्यों राज्य सरकार सख्त कानून से बच रही है। कहा कि लोक सेवा आयोग पर युवा विश्वास करते थे, लेकिन अब युवाओं का विश्वास डगमगा रहा है। सरकार सोई है। सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिये। कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वालों ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि हम युवाओं की आवाज बनेंगे। हम इनकी आवाज को सड़क से सदन तक उठायेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा सत्र में भी हमने नियमों के आधार पर भर्ती घोटाले पर चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं था। कहा कि राजस्थान में नकल विरोधी कानून बना है। ऐसे में क्यों सरकार इस कानून को उत्तराखंड में लागू करने से बच रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला
Next: जसवंत ग्राउण्ड में आयोजित 7वें सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.