Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र: यशपाल आर्य
  • देहरादून

भाजपा का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र: यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
yashpal-aarya-1

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा के घोषणा पत्र को कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जुमला पत्र बताया। कहा कि घोषणा पत्र में सिर्फ खोखले शब्दों की हेराफेरी की गई है। बेरोजगारी, महंगाई को किस तरह कम किया जाए, इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है।   नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा ने 30 मार्च 2024 में घोषणा पत्र कमेटी बनाई और रविवार को जारी कर दिया। दूसरी ओर कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी का गठन दिसंबर 2023 में हुआ। कांग्रेस की कमेटी ने देश के हर वर्ग की आवाज सुन कर ही न्याय पत्र तैयार किया। भाजपा के घोषणा पत्र में सिर्फ दो बार नौकरियों का जिक्र किया गया है। वो भी तब जब देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। कांग्रेस ने 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। भाजपा ने वर्ष 2014 और 2019 में जो घोषणा पत्र में वादे किए थे। वो आज तक पूरे नहीं किए हैं। युवाओं को सालाना दो करोड़ नौकरियां नहीं मिल पाई हैं। किसानों की आय दोगुना नहीं हो पाई। हर खाते में 15 लाख नहीं आए। पिछड़ों, दलितों पर अत्याचार बढ़े। महिला आरक्षण लागू करने पर कुछ नहीं हुआ। 100 नई स्मार्ट सिटी का कहीं कुछ पता नहीं है। गंगा सफाई पर कुछ नहीं हुआ। हर परिवार को छत तक नहीं मिली। 24 घंटे बिजली देने का दावा हवाई साबित हो चुका है। भारत को फाइव ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने का दावा हवाई साबित हुआ है। 40 करोड़ युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी कुछ नहीं हुआ। पहली बुलेट ट्रेन आज तक नहीं चल पाई।
कहा कि दस साल के भाजपा शासन में 700 किसानों की शहादत हुई। किसानों को दिल्ली आने से रोका गया। किसानों के लिए एमएसपी कानून तक बनाने की बात नहीं की गई। जबकि कांग्रेस किसानों को एमएसपी कानून की गारंटी देने जा रही है। भाजपा महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की बात कह रही है, जबकि उन्हीं महिलाओं को आटे दही पर जीएसटी देना पड़ रहा है। कांग्रेस गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपए, सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा कर चुकी है। देश की जनता इस बार इंडिया गठबंधन को विजयी बनाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने पति पर लगाया तीन तलाक का आरोप
Next: मिनी बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रधान पति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.