Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • यमुनोत्री की पैदल यात्रा कर लौटे गुजरात के दस यात्री, साझा किए अनुभव
  • उत्तरकाशी

यमुनोत्री की पैदल यात्रा कर लौटे गुजरात के दस यात्री, साझा किए अनुभव

RNS INDIA NEWS 28/08/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। धार्मिक आस्था और श्रद्धा का ही प्रतिफल है कि गुजरात से आये 10 श्रद्धालु मसूरी से पैदल चारधम यात्रा पर निकले हैं। इन श्रद्धालुओं ने अपनी चारधम की पैदल यात्रा की शुरुआत पर्यटक स्थल मसूरी से शुरू की और सबसे पहले यमुनोत्री धाम पहुंचे, जहां मां यमुना के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके बाद उन्होंने अन्य धामों की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। गुजरात से चारधाम की पैदल यात्रा करने आए श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री की पैदल यात्रा कर गुरुवार बड़कोट पहुंचे श्रद्धालुओं ने बातचीत में अपनी यमुनोत्री की पैदल यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मसूरी से चारधाम की पैदल यात्रा शुरू करते हुए 4 दिनों में बड़कोट पहुंचे जिसके बाद यमुनोत्री की यात्रा की तथा स्यानाचट्टी में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की। गुजरात से आये श्रद्धालुओं के पैदल यात्रा दल में चेतना सोनी, अनिल सोनी, जोशी जगदीश, जोशी इला, मेहुल ठक्कर, धारती ठक्कर, बिपिन ठक्कर, रूपल ठक्कर, रजनीकांत, नीता शामिल रहे। यमुनोत्री की यात्रा कर बड़कोट लौटे श्रद्धालुओं ने कहा कि यमनोत्री की यात्रा के बाद अब गंगोत्री की यात्रा पर जाना था, लेकिन वहां मार्ग बंद होने के कारण वह अब सीधे केदारनाथ की यात्रा पर निकले हैं, जिसके बाद बदरीनाथ धाम की यात्रा कर वापस पैदल देवप्रयाग आएंगे। उन्होंने बताया है कि इस समय गंगोत्री की यात्रा बंद होने के कारण वह गंगोत्री की पैदल यात्रा अगले साल पूरी करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टॉक मार्केटिंग में मुनाफा कमाने का लालच देकर 98 हजार ठगे
Next: 20 महिलाओं को जूट बैग सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.