Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में दो फौजियों की मौत
  • राष्ट्रीय

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में दो फौजियों की मौत

RNS INDIA NEWS 01/02/2021
rns featured image new

बेकाबू स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी

नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 75 पर हुआ हादसा

लेह और अमृतसर में थी दोनों दोस्तों की तैनाती

गाडी के अंदर फंस गये थे दोनों साथी

कटर से गाडी का दरवाजा काट कर बाहर निकाला गया

मथुरा (आरएनएस)। यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह हुए सडक हादसे में दो फौजियों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब सवा छह बजे नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 75 के समीप गांव लखुटिया पर हुआ जब नोएडा से आगरा की तरफ जा रही स्कॉर्पिय गाडी पीबी 03एल 0660 डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बरौठ चैकी इंचार्ज संदीप अधाना के अनुसार मृतकों के पास मिले पहचान पत्रों से हुई है। दोनों अमृतसर से ग्वालियर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों सैनिकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया था। दोपहर तक परिजन भी मथुरा पहुंच गये।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के आनंद नगर (गांव मोहना) निवासी प्रदीप कुमार सरदार (37) अपनी स्कॉर्पियो से अवकाश पर घर जा रहे थे। स्कार्पियो में उनके साथ पंजाब के तरनताल जिले के गांव माडीकंबोकी निवासी गुरुबख्शीश सिंह (42) भी सवार थे। दोनों के स्कॉर्पियो के अंदर फंस जाने से उन्हें कटर से खिडक़ी काटकर बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। गुरुबख्शीश को सागर में अपनी आदम दर्ज करानी थी। उनकी फ्लाइट निरस्त हो गई थी। वह प्रदीप के साथ स्कार्पियो से ग्वालियर तक जा रहे थे। वहां से गुरुबख्शीश सिंह सागर जाते। प्रदीप कुमार सरदार का सितंबर माह में रिटायरमेंट होना था। उन्होंने छह महीने पहले ही पिस्टल ली थी, जो स्कॉर्पियो में मिली है। प्रदीप स्कॉर्पियो चला रहे थे, जबकि गुरुबख्शीश बैठे हुए थे।
प्रदीप के छोटे भाई हरदीप सिंह ने बताया, उनके भाई की तैनाती सेना पुलिस की 15 डीआइवी सीएमपी, अमृतसर में थी। वह अवकाश पर घर आ रहे थे। गुरुबख्शीश सिंह और प्रदीप कुमार सरदार पहले एक ही साथ अहमदाबाद में तैनात रहे थे। तभी से दोनों के बीच दोस्ती थी। अहमदाबाद से गुरुबख्शीश सिंह का ताबदला लेह हो गया, जबकि उनके भाई की तैनाती अमृतसर में हो गई थी। लेह से गुरुबख्शीश सिंह का तबादला 36 डीआइवी सीएमपी सागर हो गया था।
वर्जन
प्रात: थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 75 के निकट एक स्कार्पियो वाहन डिवाइडर से टकरा गया। जिससे फलस्वरूप वाहन में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। शवों के पास से मिली आईडी से उनके सैना पुलिस में होने की पहचान हुई है। परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाही की जा रही है। बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
-श्रीश चंद्र, एसपी देहात

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसबीआई कार्ड के नये प्रबंध निदेशक-सीईओ के तौर पर राममोहन राव ने संभाला प्रभार
Next: चुनाव तक तृणमूल में दीदी के सिवाय कोई नहीं बचेगा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.