Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यास का तांडव शूरू: बांध टूटे, गांवों में घुसा समुद्र का पानी
  • राष्ट्रीय

यास का तांडव शूरू: बांध टूटे, गांवों में घुसा समुद्र का पानी

RNS INDIA NEWS 26/05/2021
rns featured image new

सेना की 17 टुकड़ियां उतरी, 15 लाख लोग राहत शिविर में

नई दिल्ली (आरएनएस)। चक्रवात यास का तांडव शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार यह ओडिशा के तट से टकरा जा चुका है। बालासोर और भ्रमक में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है, वहीं पश्चिम बंगाल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान यास के लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई। ओडिशा के स्पेशल पैकेज कमिश्नर पीके जेना ने कहा कि चक्रवात यास की लैंडफॉल प्रक्रिया ओडिशा के धामरा और बालासोर के बीच बुधवार सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई और इसके लगभग तीन से चार घंटे तक जारी रहने की उम्मीद है। संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने यास के दोपहर एक बजे तक भूभाग की तरफ बढ़ जाने की संभावना जताई। वहीं दीघा और शंकरपुर सहित तटवर्ती इलाकों में समुद्र का पानी घुसने लगा है और समुद्र ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना की 17 टुकडिय़ां उतारी गई है, जबकि तटवर्ती इलाकों के 15 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

सीएम ममता बनर्जी रात को नबान्न में ही रहीं। उन्होंने सुबह अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। पूर्व मेदिनीपुर में 51 बांध टूट गए हैं। चूंकि आज पूर्णिमा है। इस कारण कुछ ज्यादा ही प्रभाव पडऩे की आशंका है। कई इलाके पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं।
दूसरी ओर, स्थिति पर नियंत्रण और बचाव के लिए सेना की 17 टुकड़ी उतारी गई है। इसमें नदिया में 2, पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान में दो, झाडग़्राम और बांकुड़ा में 2 , बीरभूम में 1, हावड़ा और कोलकाता पोर्ट में 2, पूर्व कोलकाता, मध्य कोलकाता और पूर्व मेदिनीपुर में 3, कोलकाता दक्षिण में एक, हुगली में एक तथा बेहला में एक टुकड़ी उतारी गई है। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ की 45 टीम के साथ-साथ राज्य के आपदा विभाग और कोलकाता पुलिस की टीम काम कर रही है।

वहीं मौसम विभाग ने कहा कि लैंडफॉल के दौरान तूफान की अधिकतम गति 175 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। पूर्वानुमान, पूर्वी मिदनापुर में गति 90 से 120 किमी प्रति घंटा, दक्षिण 24 परगना में 60-90 किमी प्रति घंटा हो सकती है। जब यास बंगाल में प्रवेश करता है, तो इसके प्रभाव से लहरें सामान्य ऊंचाई से आठ से 12 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकती हैं। दीघा में हालात को संभालने के लिए सेना उतर गई है। नामखाना में ज्वार की लहर के कारण नदी का बांध टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना दो तटीय जिले हैं जिनके सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है।

यास के कारण पूर्वी मिदनापुर, झाडग़्राम में भारी बारिश का अनुमान है। बांकुड़ा, पुरुलिया से लेकर बीरभूम और मुर्शिदाबाद तक तूफान की चेतावनी है। गोसाबा ने कई बांध टूट गए हैं। पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना के तटीय गांवों को धीरे-धीरे खाली करा लिया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने कह दिया है कि यास का असर कोलकाता में अम्फान जैसा नहीं होगा। तूफान की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा हो सकती है। हावड़ा और हुगली में भारी बारिश की चेतावनी है। सतर्कता बरतते हुए कोलकाता एयरपोर्ट कल सुबह से रात तक बंद रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएमए ने स्वामी रामदेव को भेजा मानहानि का नोटिस, माफी मांगें, नहीं तो ठोकेंगे 1000 करोड़ का दावा
Next: सीबीआई के नए निदेशक बने सुबोध कुमार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.