Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीबीआई के नए निदेशक बने सुबोध कुमार
  • राष्ट्रीय

सीबीआई के नए निदेशक बने सुबोध कुमार

RNS INDIA NEWS 26/05/2021
rns featured image new

रॉ में भी कर चुके हैं काम

नई दिल्ली (आरएनएस)। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन यानी सीबीआई को अपना नया बॉस मिल गया है। आईपीएस अधिकारी सुबोध जायसवाल सीबीआई के नए डायरेक्टर होंगे। नए सीबीआई चीफ के चयन को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में पीएम मोदी, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के साथ ही नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी मौजूद थे। सीबीआई का नया बॉस चुनने के लिए 90 मिनट तक बैठक चली और फिर सीबीआई चीफ के तौर पर सुबोध जायसवाल के नाम पर मुहर लगाई गई। सुबोध जायसवाल का कार्यकाल दो साल का होगा।
सुबोध जायसवाल महाराष्ट्र एटीएस के चीफ रह चुके हैं। वो मुंबई पुलिस कमिश्नर का भी पदभार संभाल चुके हैं। सुबोध जायसवाल फिलहाल सीआईएसएफ के महानिदेशक हैं। सुबोध जायसवाल 1985 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। उन्होंने एक दशक से ज्यादा वक्त तक इंटेलिजेंस ब्यूरो, एसपीजी और रॉ के साथ भी काम किया है। सुबोध जायसवाल को 2 साल के लिए सीबीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है।

उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता
सीबीआई का नया बॉस चुनने के लिए पीएम मोदी, सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई एनवी रमना और लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी में उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई थी। जिसमें तीन नामों पर चर्चा चल रही थी। सीबीआई चीफ की रेस में उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी, एसएसबी के डीजी कुमार राजेश चंद्रा और गृह मंत्रालय के विशेष सचिव वीएसके कौमुदी आगे चल रहे थे। लेकिन सुबोध कुमार जायसवाल ने बाजी मारी।

जासूसों का मास्टर कहा जाता है
आईपीएस सुबोध जायसवाल की छवि बेदाग और साफ-सुधरी मानी जाती है। पुलिस सेवा में बेहतरीन काम के लिए उन्हें 2009 में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से भी नवाजा जा चुका है। जायसवाल को जासूसों का मास्टर भी कहा जाता है। उन्होंने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में भी अपनी सेवाएं दी है। वह कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। एसके जायसवाल ने कई बड़े मामले जैसे करोड़ों रुपए के जाली स्टैंप पेपर घोटाले की जांच वाली टीम की अगुवाई की थी। इसके अलावा 2006 में मालेगांव विस्फोट की जांच भी सुबोध जायसवाल ने ही की थी। वह प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री व उनके परिवार की सुरक्षा करने वाले एसपीजी के इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी काम कर चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यास का तांडव शूरू: बांध टूटे, गांवों में घुसा समुद्र का पानी
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष ने विधायक निधि से प्रशासन द्वारा खरीदे गए खराब ऑक्सीमीटर किए वापस एवं कंपनी का भुगतान रोकने के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.