Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फेसबुक पर जिस औरत से रात भर करता रहा मीठी बातें, वो निकली पत्नी
  • हरिद्वार

फेसबुक पर जिस औरत से रात भर करता रहा मीठी बातें, वो निकली पत्नी

RNS INDIA NEWS 28/12/2022
man woman chatting phone mobile

रूड़की। फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती, प्यार, धोखा, ब्लैकमेल समेत कई खबरें आपने पढ़ी होंगी लेकिन यहाँ मामला कुछ पेचीदा है। जहां एक महिला ने पति पर शक होने पर पति से फर्जी फेसबुक आईडी से बातचीत करनी शुरू की। दोनों ने रात भर एक दूसरे से प्यार भरी बातें की। अगले दिन जब महिला ने इस बारे में पति को बताया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया और पति ने पत्नी की पिटाई भी कर दी। दोनों एक दूसरे पर बेवफाई के आरोप मढ़ते रहे तो मामला पुलिस तक पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने इस मामले को महिला हेल्पलाइन भेज दिया।
रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की युवती का काफी समय से रुड़की बंदा निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने करीब 1 साल पहले निकाह कर लिया। निकाह के बाद से महिला को पति के चरित्र पर शक होना शुरू हुआ। महिला ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसका पति कई महिलाओं से बात करता है जिस का पता लगाने के लिए महिला ने एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई।
महिला ने मायके आकर फर्जी फेसबुक आईडी से अपने पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे पति ने स्वीकार की। दोनों बातें करने लगे। मायके में रह कर पत्नी ने पति से रात भर प्यार मोहब्बत की बात की। अगले दिन जब महिला ने पति को इसके बारे में बताया तो विवाद हो गया। आरोप है कि पति को इस बारे में बताने पर उसकी पिटाई कर दी। महिला कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पूछताछ के लिए जब महिला के पति को कोतवाली बुलाया तो पति ने बताया कि उसकी पत्नी फेसबुक पर युवकों से बातचीत करती है।
महिला ने पुलिस को फर्जी फेसबुक आईडी पर पति के मैसेज दिखाए तो पुलिस भी दंग रह गए। महिला के अनुसार पति के चरित्र पर शक होने की वजह से उसने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अनजान लड़की बनकर बातचीत की जिससे पति की असलियत का पता लग सके। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि पति पर शक होने की वजह से महिला ने फर्जी आईडी बनाकर बातें की। वहीं पति भी पत्नी पर आरोप लगा रहा है। मामला महिला हेल्पलाइन भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीएम ने स्कूल बसों का किया निरीक्षण
Next: मुख्यमंत्री ने किया टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.