Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • डब्लूएचओ ने दुनिया को चेताया, जितना ओमिक्रॉन फैलेगा- उतने ही कई घातक वैरिएंट ले सकते हैं जन्म
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कोरोना

डब्लूएचओ ने दुनिया को चेताया, जितना ओमिक्रॉन फैलेगा- उतने ही कई घातक वैरिएंट ले सकते हैं जन्म

RNS INDIA NEWS 06/01/2022
rns featured image new

न्यूयॉर्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी कि दुनिया भर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले एक नए और अधिक खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन दुनियाभर में आग की तरह फैल चुका है, हालांकि इससे पहले ओमिक्रॉन को कम गंभीर माना जा रहा था और यह भी कहा जा रहा था कि इस नए वैरिएंट से जीवन सामान्य की ओर बढ़ रहा है। लेकिन डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने चेतावनी दी कि अगर सावधानी नहीं बरती गई तो संक्रमण की बढ़ती दर दुनिया में विपरीत प्रभाव डाल सकती है।
डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा कि जिस रफ्तार से ओमिक्रॉन बढ़ रहा है, उतना ही यह प्रसारित हो रहा है। इसलिए इस बात की संभावना भी बहुत ज्यादा है कि यह कोरोना के एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म भी दे सकता है। हालांकि अब तक ये सामने आया है कि डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन मरीज की मौत का कारण कम बन रहा है लेकिन कौन कह सकता है कि अगला वेरिएंट क्या करे?
स्मॉलवुड ने कहा कि महामारी की शुरुआत के बाद से यूरोप में अब तक 100 मिलियन (10 करोड़) से अधिक कोविड-19 के मामले दर्ज हो चुके हैं और डराने वाली बात ये है कि 2021 के अंतिम सप्ताह में ही 5 मिलियन (50 लाख) से अधिक नए मामले दर्ज हुए। उन्होंने कहा हम एक बहुत ही खतरनाक चरण में हैं, हम पश्चिमी यूरोप में संक्रमण दर में काफी वृद्धि देख रहे हैं और इसका पूरा प्रभाव अभी तक स्पष्ट नहीं है।
स्मॉलवुड ने इस बात पर भी जोर दिया कि डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन संस्करण के साथ अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम शायद है लेकिन इससे उलट संक्रमण की रफ्तार में ये डेल्टा वैरिएंट से कहीं आगे है। उन्होंने कहा कि जब आप देखते हैं कि मामलों में इतनी वृद्धि हो रही है तो गंभीर बीमारी वाले लोगों के इस संक्रमण की चपेट में आने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। इतना ही नहीं इससे मौत का आंकड़ा भी बढ़ सकता है, इससे अस्पतालों पर भी बोझ बढ़ेगा और महामारी जैसा संकट पैदा हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों से एक्शन में मोदी सरकार, होम आइसोलेशन के नियमों में बदलाव
Next: ब्रिटेन में अब किया जा सकेगा कौवों का शिकार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.