Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्रिटेन में अब किया जा सकेगा कौवों का शिकार
  • अंतरराष्ट्रीय

ब्रिटेन में अब किया जा सकेगा कौवों का शिकार

RNS INDIA NEWS 06/01/2022
default featured image

लंदन। इंग्लैंड में अब जंगली पक्षियों, कौवों आदि को कत्ल किया जा सकता है. शिकार के लिए पाले जाने वाले पक्षियों की हिफाजत के लिए जंगली पक्षियों को कत्ल करने की इजाजत दी गई है.इंग्लैंड में अब लोग जंगली पक्षियों को गोली मार सकते हैं ताकि वे शिकार के लिए पाले जा रहे अपने पक्षियों की रक्षा कर सकें. देश में हर साल करोड़ों खूबसूरत पक्षी सिर्फ इसलिए पाले पोसे जाते हैं ताकि उनके साथ शिकार का खेल खेला जा सके. इन पक्षियों को पालने वाले उन्हें खिला-पिलाकर मोटा ताजा कर देते हैं ताकि उनकी रफ्तार कम रहे और शिकार का मौसम आने पर उन्हें निशाना बनाना आसान हो. लेकिन शिकारी पक्षी भी उनकी ताक में रहते हैं और उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं. देश में कई साल से यह बहस चल रही थी कि इंसानों के शिकार के लिए पाले जाने वाले पक्षियों को बचाने के लिए शिकारी पक्षियों को मार देने का अधिकार दिया जाना चाहिए या नहीं. 3 जनवरी को इंग्लैंड के पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय ने इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परिभाषा में बदलाव नए दिशा निर्देशों में लाइवस्टॉक की परिभाषा में बदलाव कर दिया गया है जिसके तहत यह सुनिश्चित किया जाता है कि शिकारी पक्षियों को कब पालतू माना जाएगा और कब नहीं. इसके अलावा निशानेबाजी के लिए इंग्लैंड में दिए जाने वाले लाइसेंस के नियमों में भी बदलाव किया गया है. नए नियमों के तहत गेमकीपर्स यानी शिकार के लिए पक्षी पालने वाले कौवों की विभिन्न प्रजातियों को उस सूरत में गोली मार सकते हैं जब वे उनके पालतू पक्षियों जैसे तीतर आदि के लिए खतरा बन रहे हों. लेकिन इसके लिए शर्त है कि ये गेमकीपर्स अपने पक्षियों की सुरक्षा का दावा तभी कर सकते हैं जबकि उन्हें बंद परिसरों में रखा गया हो या फिर वे खुले घूमते हों लेकिन दाना-पानी आदि के लिए उन पर निर्भर हों. शिकार और पालन इस कानून को लेकर उलझन यह थी कि जिस तरह मांस के लिए पाले जाने वाले मुर्गे-मुर्गियां पालतू पशुओं की श्रेणी में आते हैं, वैसा तीतरों के लिए नहीं था क्योंकि उन्हें भोजन के लिए नहीं पाला जाता.
ब्रिटिश कानून के तहत आप उन पशु-पक्षियों का शिकार नहीं कर सकते जिन्हें भोजन के लिए पाला जाता हो. अब यदि तीतरों को पालतुओं की श्रेणी में रखा जाए तो फिर खेल के लिए उनका शिकार अवैध हो जाता. इस उलझन से बचने के लिए यह तरीका निकाला गया है कि तीतरों को पालतू भी माना जाए और ‘गेम बर्ड भी. लेकिन एक बार में दोनों में से एक ही परिभाषा लागू होगी. अब जब उन्हें शिकार के लिए जंगल में छोड़ा जाएगा तब वे ‘गेम बर्ड कहलाएंगे. जैसे ही शिकार का मौसम खत्म होगा, तीतरों को जमा कर वापस बाड़ों में लाया जाएगा और तब उन्हें पालतू माना जाएगा. ऐसे में किसानों को उनकी रक्षा का अधिकार होगा.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डब्लूएचओ ने दुनिया को चेताया, जितना ओमिक्रॉन फैलेगा- उतने ही कई घातक वैरिएंट ले सकते हैं जन्म
Next: कार दुर्घटना में 2 की मौत, 2 घायल

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.