Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • वेस्ट इंडीज से चौथा टी-20 मुकाबला जीत कर क्लीन स्वीप होने से बचा ऑस्ट्रेलिया
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

वेस्ट इंडीज से चौथा टी-20 मुकाबला जीत कर क्लीन स्वीप होने से बचा ऑस्ट्रेलिया

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
rns featured image new

सेंट लूसिया, 16 जुलाई। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ चौथा टी-20 मुकाबला जीत कर खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। कांटे के इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया की चार रन से जीत के बाद यह सीरीज अब 3-1 पर खड़ी है, हालांकि वेस्ट इंडीज पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। ऑल राउंडर मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने न केवल बल्लेबाजी में, बल्कि गेंदबाजी में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसके जवाब में वेस्ट इंडीज छह विकेट खोकर 185 रन बना पाया। एक समय ऐसा था, जब ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों ने मैच को अंत तक ले गए, लेकिन जीत हासिल नहीं हुई।
मैथ्यू वेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया कप्तान आरोन फिंच और मिचेल मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। फिंच ने जहां पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 गेंदों पर 53, वहीं मार्श ने चार चौकों और छह छक्कों के सहारे 44 गेंदों पर 75 रन की आतिशी पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम 189 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई।
वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस और एविन लुईस ने क्रमश: 10 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 48 गेंदों पर 72 और चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 14 गेंदों पर 31 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बल्लेबाज क्रिस गेल, आंद्रे फ्लेचर और निकोलस पूरन के हाथ बांधे रखे और फिर तीनों के विकेट चटकाए। इसके बाद आंद्रे रसल और फेबियन एलेन ने विस्फोटक अंदाज दिखाया। रसल ने तीन छक्कों की मदद से 13 गेंदों पर 24, जबकि एलेन ने दो चौकों और तीन छक्कों के सहारे 14 गेंदों पर 29 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की तरफ से हेडन वाल्श ने सर्वाधिक तीन और ओशेन थॉमस, आंद्रे रसल और फेबियन एलेन ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक तीन, एडम जैम्पा ने दो और रिले मेरेदिथ ने एक विकेट लिया। बल्ले और गेंद से ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मिचेल मार्श को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डाॅ. सैजल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित
Next: बिना विभागीय अनुमति कॉलेज में परीक्षा कराने पर प्रिंसिपल पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.