Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड पर तीर्थनगरी मे बढ़ा वाहनों का दबाव
  • देहरादून

वीकेंड पर तीर्थनगरी मे बढ़ा वाहनों का दबाव

RNS INDIA NEWS 10/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा और यूपी के पर्यटकों ने बड़ी संख्या में अपने वाहनों से तीर्थनगरी ऋषिकेश का रुख किया। हाईवे से लेकर गलियों तक वाहनों के बढ़ते दबाव से लोगों को जाम झेलना पड़ा। हालत ये रही कि ऋषिकेश, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल बना रहा।
ऋषिकेश में कोयलघाटी तिराहा से चंद्रभागा पुल तक, मुनिकीरेती में कैलासगेट चौकी से शिवानंद गेट और तपोवन में तपोवन तिराहा से ब्रह्मपुरी तक वाहनों का लंबा जाम रहा। जाम से निजात दिलाने के लिए तिराहा और चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड पसीना बहाते रहे, लेकिन वाहनों का दबाव कम नहीं होने से जाम की समस्या से निजात नहीं मिली। यहां तक कि शहर की गलियों में यात्री वाहनों के घुसने से जाम की समस्या रही। यात्री वाहनों की वजह से स्थानीय लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हुई। स्थानीय निवासी सुरेश रावत, विरेंद्र सिंह, रवि ने बताया की कैलासगेट से तपोवन तक जाने में जहां करीब 5 से 10 मिनट का समय लगता था। वहीं शनिवार को जाम के चलते आधा घंटे से अधिक समय में यह सफर तय हो रहा था। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया की जाम से निपटने के लिए भारी वाहनों को खारास्रोत स्थित लोनिवि तिराहे से तपोवन बाईपास से होकर निकाला गया। पुलिस कर्मी चौक चौराहों पर मुस्तैद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 अक्टूबर
Next: डंपर खाई में गिरने से चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.