Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ‘वेड इन इंडिया’ का हब बनेगा उत्तराखंड, पहले चरण में छह स्थानों को वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए चिन्हित किया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

‘वेड इन इंडिया’ का हब बनेगा उत्तराखंड, पहले चरण में छह स्थानों को वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए चिन्हित किया

RNS INDIA NEWS 23/12/2023
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड को अब वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर धामी सरकार की कवायद शुरू हो गई है। यहां वेडिंग डेस्टिनेशन को बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी है। पहले चरण में छह स्थानों को वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के पांच और कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के एक गेस्ट हाउस को भी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। जीएमवीएन के एमडी विनोद गिरी गोस्वामी के अनुसार, गढ़वाल में त्रियुगीनारायण, ऋषिकेश, तिलवाड़ा, डाकपत्थर के साथ कालेश्वर में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए काम होगा। दूसरे चरण में कण्वाश्रम और लैंसडौन गेस्ट हाउस को विकसित किया जाएगा। दूसरी ओर, केएमवीएन के एमडी संदीप तिवारी ने बताया कि कुमाऊं मंडल में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए नौकुचियाताल स्थित परिचय रिजॉर्ट को चुना गया है। आने वाले दिनों में दूसरी जगहों पर भी काम होगा।
अफसरों के अनुसार, इस कवायद से उत्तराखंड को लाभ होगा। वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान मिलने से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे रोजगार के अवसर पैदा हो सकेंगे। और, छोटे कारोबारियों को भी काम मिलेगा। साथ ही, वैश्विक स्तर पर उत्तराखंड को नई पहचान मिल सकेगी।

गेस्ट हाउस और आसपास भी सौंदर्यीकरण हो सकेगा
गोस्वामी ने बताया, वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए गेस्ट हाउस और आसपास के इलाकों का सौंदर्यीकरण होगा। जिस गेस्ट हाउस में बारातघर नहीं हैं, वहां बारातघर के साथ मंडप बनाया जाएगा। ठहरने के इंतजाम किए जाएंगे। बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

मोदी ने दिया था ‘वेड इन इंडिया’ का नारा
आठ दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां से ‘वेड इन इंडिया’ का नारा दिया था। उन्होंने शादियों के लिए देश से बाहर जा रहे अमीर तबके के लोगों से अपील की थी कि वो उत्तराखंड में शादी समारोह आयोजित करें। मोदी ने कहा था कि उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को इस पर काम करने की सलाह दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएसी जवान ने चयन आयोग की फर्जी मेल आईडी बनाई
Next: उत्तरायणी मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.