Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़क पर उतरे लोग
  • हरिद्वार

वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़क पर उतरे लोग

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
rns featured image new

हरिद्वार। पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में अमर्यादित टिप्पणी और पुस्तक लिखने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और मुस्लिम सेवा संगठन के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुंकार भरी। इस दौरान शहर के थाने कोतवालियों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
शुक्रवार को ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल पर विभिन्न इलाकों से मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि वसीम रिजवी जैसे लोग देश के अंदर भाईचारे को खत्म कर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का कार्य कर रहे हैं। पैगंबर साहब ने सबको हक और इंसानियत की राह दिखाई है। उनके बारे में अमर्यादित टिप्पणी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वसीम रिजवी की अगर गिरफ्तारी जल्द नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वसीम पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार की ओर से उसे संरक्षण देने का काम किया जा रहा है।
मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब किसी एक मजहब के नहीं बल्कि पूरी कायनात के लिए रहमत बनकर आए। उनकी शान में गुस्ताखी करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। कहा कि जल्द से जल्द वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की जाए। करीब दो घंटे तक जटवाड़ा पुल पर प्रदर्शन कर लोगों ने वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर शांत किया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच अभी जारी है। इस दौरान एहतेशाम हाशमी, साकिब, सद्दाम, आकिब, नदीम, अजमत अल्वी, डॉ. मेहरबान, विशाल प्रधान, आशीष सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 40 साल से शौकीनों को पुराने सिक्के बेच रहे शंकर के पास है सिक्कों को बड़ा संग्रह
Next: महिला से छेड़छाड़ करने पर युवक की पिटाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.