Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में छूट के साथ खुल गए मथुरा-वृन्दावन के मंदिर
  • उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में छूट के साथ खुल गए मथुरा-वृन्दावन के मंदिर

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new

मथुरा (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमी होने पर राज्य सरकार द्वारा बाजार एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद मथुरा जिला के सभी मंदिर मंगलवार से खुलने शुरू हो गये हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार से आम बाजारों एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों को पुन: प्रारंभ करने की अनुमति दे दी है। इन मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर एवं वृन्दावन का विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी लॉकडाउन से पूर्व जारी ऑनलाइन पंजीयन के नियम का भी पालन हो रहा है। वहीं, मथुरा के एक अन्य प्रमुख मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बुधवार से खोले जाने का निर्णय लिया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, ”श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिर मंगलवार सुबह सात बजे से खुल गए हैं। जो दोपहर 12 बजे तक व सायंकाल साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुले रहेंगे।” उन्होंने बताया, ”कोविड दिशानिर्देश के मुताबिक दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं तथा एक साथ केवल पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।” बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया, ”मंदिर आज से खुल गया है, परंतु दर्शन के लिए पंजीकरण आवश्यक है।” मंदिर के सामान्य प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया, ”मंदिर में सुबह साढ़े पांच बजे से सुबह सात बजे तक ही दर्शन सुलभ हो सकेगा और शनिवार व रविवार को सरकारी आदेश के मुताबिक मंदिर बंद रहेगा।” वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर के प्रबंधकों ने बताया, ”मंदिर सुबह नौ बजे से खुल गया है और दोपहर एक बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। सायंकाल में चार से साढ़े छह बजे तक दर्शन का समय रहेगा।” वहीं, मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी ने बताया, ”मंदिर में दो बार सुबह और दो बार शाम को विशेष झांकियों के समय ठाकुरजी के दर्शन होंगे। प्रथम झांकी प्रात: सवा आठ से पौने नौ बजे तक व द्वितीय झांकी सुबह सवा दस से 11 बजे तक होगी। सायंकाल की झांकी के लिए शाम पौने पांच से सवा पांच तक और शाम सवा छह से सात बजे तक मंदिर खुलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वॉर्डबॉय ने प्रेमिका को जहर का इंजेक्शन लगाकर मार डाला
Next: वाराणसी में गोयनका छात्रावास का एक हिस्सा गिरा, दो मजदूरों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.