Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • वॉर मेमोरियल में सेना के जवानों को लगा करंट, 1 की मौत; 3 घायल
  • उत्तरकाशी

वॉर मेमोरियल में सेना के जवानों को लगा करंट, 1 की मौत; 3 घायल

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शहीद पार्क ज्ञानसू में वॉर मेमोरियल में होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हर्षिल आर्मी में तैनात 11 वीं वटालियन जेकलाई के चार जवान अचानक कंरट की चपेट में आ गए। करंट के चपेट में आने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर से आर्मी की हर्षिल में तैनात 11वीं वटालियन जम्मू एंड कश्मीर लाइट इनफेंट्री (जेकलाई) की एक टीम बुधवार को शहीद पार्क ज्ञानसू में वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि की तैयारी कर रही थी। शाम के समय सभी जवान टैंट को लगा रहे थे।
इसी दौरान अचानक तेज हवा के साथ आंधी तूफान आया और टेंट ऊपर की ओर उठ गया। इससे टेंट का पाईप हाईटेंशन से टकरा गया। जिसको पकड़े जवान करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में राइफल मैन करन अजाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चुकेरा, तहसील महानपुर, जिला कथुवा जम्मू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी बटालियन के ही पवन कुमार पुत्र सजे सिंह, विशाल शर्मा पुत्र स्व.राजकुमार, तथा गणेश राज कुमार घायल हो गए। मौके पर मौजूद सेना के अन्य साथी सभी घायलों को अस्पताल ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार के लिए भर्ती कर दिया। जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में घायलों का उपचार करती चिकित्सक डा. निकिता ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल खतरे से बाहर हैं। निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर थाना कोतवाली के निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पीएम की कार्यवाही की जा रही है।

गंगोत्री विधायक ने जवानों को बंधाया ढांढस
मंगलवार को शहीद पार्क ज्ञानसू में करंट की चपेट में आये सेना के जवानों की सूचना मिलने के बाद गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान जिला अस्पताल पहुंचे और सभी जवानों को ढढांस बंधाया। वहीं जिला व अस्पताल प्रशासन को पीएम की कार्यवाही व एंबुलेंस मुहैया कराने के साथ ही हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति के मेजर आरएस जमनाल, देशराज बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, विजयपाल मखलोगा, कन्हैया रमोला, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, देवराज आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु लगभग 07 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान
Next: महिला को थाने लाकर पीटने में पूर्व एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों पर केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.