Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • व्यायाम शिक्षक का तबादला निरस्त करने की मांग
  • पौड़ी

व्यायाम शिक्षक का तबादला निरस्त करने की मांग

RNS INDIA NEWS 29/01/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक के राइंका बूरा के व्यायाम शिक्षक का तबादला निरस्त करने की मांग अभिभावकों, पीटीए, एसएमसी ने उठाई है। सोमवार को पौड़ी पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अपरनिदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में ज्ञापन देकर जल्द व्यायाम शिक्षक का तबादला निरस्त करने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि जल्द ही व्यायाम शिक्षक का तबादला निरस्त नहीं हुआ तो आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के साथ ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को बूरा ग्राम पंचायत से एक प्रतिनिधिमंडल अपरनिदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय आया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभिभावकों, पीटीए, एसएमसी सदस्यों ने कहा कि अतिदुर्गम स्कूल राइंका बूरा में केवल 6 स्थाई शिक्षक कार्यरत है। कहा कि स्कूल में प्रधानाचार्य, हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल विषय में प्रवक्ता के पद रिक्त चल रहे है। साथ ही सामाजिक विज्ञान, कला में सहायक अध्यापक व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, परिचारक के भी सभी पद रिक्त चल रहे है। कहा कि स्कूल में अधिकांश शिक्षकों के पद रिक्त होने पर व्यायाम शिक्षक इंटर स्तर पर अर्थशास्त्र व हाईस्कूल में गृह विज्ञान की पढ़ाई भी छात्र-छात्राओं को कराते है, साथ ही व्यायाम शिक्षक द्वारा स्कूल में घंटी बजाने, ताला खोलने और बंद करने का काम भी किया जाता है, लेकिन अचानक व्यायाम शिक्षक का तबादला होने से स्थानीय अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों में रोष बना हुआ है। कहा कि जल्द ही शिक्षक का तबादला निरस्त नहीं किए जाने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार व उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष मोहन सिंह, कमला देवी, नवीन सिंह, रेखा देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनर किलिंग से दहला उत्तराखंड, प्रेम प्रसंग से नाराज लड़की के घरवालों ने की युवक की हत्या
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने ढूंढे 14 लाख कीमत के खोए मोबाइल फोन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.