Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • व्यापारियों ने तेखला-हीना बाईपास बनाने का विरोध किया
  • उत्तरकाशी

व्यापारियों ने तेखला-हीना बाईपास बनाने का विरोध किया

RNS INDIA NEWS 05/07/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। ऑलवेदर परियोजना के तहत तेखला-हीना बाइपास निर्माण को लेकर डीएम अभिषेक रूहेला की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में ऑलवेदर रोड चारधाम संघर्ष समिति सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से बाईपास बनाए जाने पर आपत्ति व्यक्त की। कहा कि बीआरओ ने जब पुराने रूट से हाईवे चौड़ीकरण का चिह्नांकन कर दिया था, तो फिर अचानक नया बाईपास बनाने का ठोस कारण सामने रखा जाना चाहिए। मंगलवार को जिला सभागार में डीएम की मौजूदगी में हुई बैठक में चारधाम सड़क परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के संरेखण व निर्माण की आपत्तियों पर जोरदार बहस हुई। बैठक में ऑलवेदर रोड चारधाम संघर्ष समिति उत्तरकाशी, जिला पंचायत सदस्यों, प्रधान, क्षेपंस, होटल व्यवसायियों, बीआरओ व प्रशासनिक अधिकारियों ने बाईपास निर्माण पर अपनी दलीलें रखीं। बैठक में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यथावत रखने व सड़क चौड़ीकरण डबल लेन बनाये जाने की जोरदार मांग रखी गई। नए बाईपास बनाने का कड़ा विरोध जताया। संघर्ष समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा ने बीआरओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि बाईपास सड़क बनाने के पीछे करोड़ों रुपये ठिकाने लगाकर धन की बर्बादी के सिवा और कुछ भी मंशा नजर नहीं आती। पूर्व में सड़क पर 12 मीटर चौड़ा निशान, चिन्हांकन किया जा चुका है, लेकिन अचानक से नए बाइपास बनाने के पीछे कोई ठोस वजह बीआरओ स्पष्ट नहीं कर पाया। जिन होटल व्यवसायियों ने सरकार की योजनाओं के माध्यम से बैंकों से लाखों का ऋण लिया है, उनके बारे में सोचा जाना चाहिए। पूर्व में हाई पावर कमिटी ने तत्कालीन विधायक, डीएम और जनता की आपति पर बाइपास निर्माण को निरस्त कर दिया था। बैठक में अशोक सेमवाल, कमल रावत, मनोज मिनान, माहेश्वरी भट, खुशाल नेगी, राजेन्द्र पंवार ने कहा कि नई सड़क में हज़ारों पेड़ कटेंगे। मनेरी भाली टनल को नुकसान होगा। नई सड़क में लैंड स्लाइड अधिक होगा। डीएम अभिषेक ने आश्वस्त किया कि जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए शासन को आपत्ति भेजी जाएगी। मौके पर बीआरओ कमांडर राजेश राय, मेजर बीनू , एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, जनप्रतिनिधि देवेन्द्र चौहान, दिग्विजय नेगी, मधु राणा, अमित सेमवाल, नरेश चौहान, प्रताप रावत थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बायोमैट्रिक तरीके से राशन नहीं बांटेंगे सस्ता गल्ला विक्रेता
Next: तहसील दिवस पर 50 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निराकरण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.