Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • व्यापारियों ने नैनबाग में आक्रोश रैली निकालकर जताया रोष
  • उत्तरकाशी

व्यापारियों ने नैनबाग में आक्रोश रैली निकालकर जताया रोष

RNS INDIA NEWS 25/10/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उत्तरकाशी में धार्मिक स्थल को लेकर व्यापारियों ने शुक्रवार को नैनबाग में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान नैनबाग व्यापार मंडल ने आधे दिन बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने आक्रोश रैली पर हुए लाठीचार्ज और पथराव की निंदा करते हुए शुक्रवार को सरकार और जिला प्रशासन का पुतला फूंका। व्यापार मंडल ने मामले पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार नैनबाग को एक ज्ञापन भी सौंपा। कार्रवाई न होने पर व्यापारियों ने हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। बीते गुरुवार को उत्तरकाशी जिले में एक धार्मिक स्थल हटाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर संयुक्त सनातक धर्म रक्षक दल ने हिंदू जनाक्रोश महारैली का आहवान किया था। रैली के दौरान भीड़ नारेबाजी कर आगे बढ़ने लगी। पुलिस की बेरिकेटिंग के बाद बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस बल ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। उत्तरकाशी में लोगों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नैनबाग के व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद करते हुए प्रदेश सरकार व उत्तरकाशी जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: The Power of Fire and Fog in Mythology and Art
Next: राशिफल 26 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.