Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • व्यापारियों ने की प्रशासन से आगामी 3 शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने की मांग
  • देहरादून

व्यापारियों ने की प्रशासन से आगामी 3 शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने की मांग

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
rns featured image new

देहरादून। कोरोना वायरस के संक्रमण की दिन-ब-दिन तेज होती रफ्तार को देखते हुए दून के व्यापारियों ने आने वाले तीन शनिवार और रविवार को प्रशासन से बाजार बंद रखने की मांग की है। इस बाबत सोमवार को गीता भवन मंदिर के प्रांगण में दून उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने एक स्वर में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने की बात कही। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वह चिंता का विषय है। अगर अगले तीन सप्ताह तक शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखा जाए तो इससे संक्रमण की रोकथाम में मदद मिल सकती है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि अभी मंदी का माहौल है, ऐसे में सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रहने से ज्यादा परेशानी नहीं होगी। लेकिन, जल्द ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा, तब एक दिन के लिए भी बाजार बंद रखना मुश्किल होगा। व्यापारियों ने यह भी कहा कि रविवार को साप्ताहिक बंदी वाले दिन मसूरी रोड, मालदेवता रोड, राजपुर रोड पर उमड़ रही भारी भीड़ पर प्रशासन को नजर रखनी चाहिए।
बैठक में दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गोयल, अध्यक्ष विपिन नागलिया, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महामंत्री सुनील मैसोन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीडी अरोड़ा, संगठन मंत्री दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, प्रचार मंत्री रोशन लाल गुप्ता, विधिक सलाहकार प्रवीन जैन, कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष प्रवीन जैन, अखाड़ा बाजार के अध्यक्ष रविंद्र आनंद, मीडिया प्रभारी राजेश बडोनी, विजय कोहली, प्रेमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पुंज, पटेलनगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तिलक राज अरोड़ा मौजूद रहे।
ये मुद्दे उठाए गए बैठक में
-आने वाले तीन शनिवार को शहर के बाजार पूरी तरह बंद रहें। वहां किसी भी प्रकार का व्यापार और आवाजाही न हो। इसमें व्यापार मंडल प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा।
-शनिवार और रविवार को जिले में कर्फ्यू की तर्ज पर लॉकडाउन होना चाहिए। दूध की बिक्री की व्यवस्था भी सुबह छह से दस बजे तक ही हो।
-बाजार में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया दोबारा बड़े स्तर पर शुरू की जाए।
-संगठन के पदाधिकारियों ने बाजार में प्रतिष्ठान पर शारीरिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं होने की स्थिति में खुद कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया।
-प्रशासन से मांग की कि बाजार खोलने की समयावधि शाम पांच बजे तक करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में पेटीएम का ऑफिस खोलने की इच्छा जताई
Next: ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.