Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • व्यापारी से लूट का आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
  • देहरादून

व्यापारी से लूट का आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी के सिर पर पीछे से डंडे से वार कर एक बदमाश ने नगदी और दस्तावेज लूट लिए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को नगदी के साथ चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
नरेंद्र कुमार पुत्र चैतराम निवासी ढाकी ने सहसपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता की सहसपुर में दुकान है। गुरुवार रात आठ बजे उनके पिता दुकान को बंद कर अपने घर लौट रहे थे।आरोप है कि तभी पीछे पीछे चल रहे उसके पड़ोसी तालिब पुत्र अब्दुल समद निवासी ग्राम ढाकी ने चैतराम के सिर पर डंडे से वार कर दिया। चैतराम के घायल होने के बाद आरोपी ने उसके पिता के में जेब रखी दस हजार पांच सौ रुपये की नगदी और बैग में रखे दस्तावेज लूट लिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने जगह जगह सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपी के फोन को सर्विलांस पर रखकर उसकी लोकेशन ट्रेस की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने लूट के दस हजार पांच सौ रुपये और एक डंडा बरामद किया। आरोपी से लूट के दौरान जो दस्तावेज लिए गये थे वो भी बरामद किये। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह व्यापारी चैतराम के घर के समीप ही पड़ोस में रहता है। बताया कि उसे व्यापारी के रोज शाम को घर आने की सारी जानकारियां पहले से थी। जिसके बाद उसने आरोपी से लूटपाट करने का प्लान बनाया। जिसे उसने गुरुवार शाम को उसने अंजाम दिया। सहसपुर थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा। पुलिस की टीम में एसआई राकेश पुंडीर, कांस्टेबल अमरेंद्र, जगजोत चौहान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटक स्थल टाइगर फॉल को जोड़ने वाले मार्ग के सुधारीकरण की मांग
Next: अमेरिका में ओमीक्रोन वेरिएंट बढ़ रहा है : बाइडन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.