Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित व्यापारियों ने की सीएम से ये मांग..
  • देहरादून

बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित व्यापारियों ने की सीएम से ये मांग..

RNS INDIA NEWS 13/09/2020
rns featured image new

देहरादून। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से व्यापारी वर्ग चिंतित है। दून उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बाजार बंद करने का समय तय हो, ताकि एक समय पर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हो जाएं और संक्रमण का खतरा कम हो सके। साथ ही सभी बाजारों का नगर निगम की ओर से नियमित सैनिटाइजेशन किया जाए। दून उद्योग व्यापार मंडल की वर्चुअल बैठक कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें व्यापार मंडल से संबद्ध सभी बाजार इकाइयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। व्यापारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि कोविड-19 का वर्तमान दौर देहरादून में विस्फोटक होता जा रहा है। कुछ व्यापारियों की ओर से सुझाव आया कि शनिवार व रविवार को बाजार पूर्ण बंद किए जाएं या फिर बाजारों का समय घटा दिया जाए। लेकिन, बड़ी संख्या में इस बात का भी समर्थन किया कि अर्थ व्यवस्था, बाजार की स्थिति व केंद्र सरकार की गाइडलाइन को देखते हुए बाजार बंद करना समाधान नहीं है। इस दौरान सभी व्यापारियों ने आपस में यह तय किया कि बाजार का नियमित रूप से सैनिटाइजेशन होना अनिवार्य है। साथ ही शासन- प्रशासन की ओर से जो समय व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का पूर्व निर्धारित था उसका हर हालत में पालन करना जरूरी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सोमवार को देहरादून के महापौर, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में चर्चा की जाएगी। व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गोयल ने व्यापारी वर्ग को इस भयावह स्थिति में न घबराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, अपने प्रतिष्ठानों पर अपना व अपने कर्मचारियों के हाथ धोने की व्यवस्था आदि पर ध्यान दें। दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि आज जिस प्रकार से दून में कोरोना व्यापक रूप ले चुका है और उसका दुष्प्रभाव व्यापारियों में भी पड़ रहा है यह चिंता का विषय है। दून उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि कोरोना पहले से भी ज्यादा पूरे देश में फैलता जा रहा है। प्रदेश व दून शहर, गली, मोहल्ला, बाजार भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले से ज्यादा अब अपने और अपनों को सुरक्षा प्रदान करनी है। साथ ही हम सबको नियमित मास्क, सैनिटाइजर आदि को उपयोग में लाने की ज्यादा जरूरत है। इस मौके पर दून उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील मैसोन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीडी अरोड़ा, प्रवीन जैन, संगठन मंत्री दीपक गुप्ता, सचिन माहेश्वरी, अमित वर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष मनीष बंसल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंगना रानौत के समर्थन में सडक़ों पर उतरी महिलाएं
Next: बिहार में 3 पेट्रोलियम परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.