Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • हरिद्वार

व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  राज्य व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के चेयरमैन सुनील सिंघी एवं दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन के हरिद्वार आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि मध्यम वर्ग का व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उसका संरक्षण करना सरकार व व्यापारिक संगठनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शीघ्र ही व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर संगठन की ओर से चेयरमैन सुनील सिंघी को ज्ञापन सौंपा गया। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन ने कहा कि व्यापारिक संगठनों का मुख्य उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर शासन व संबंधित स्तर पर निरंतर संवाद किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को एक मजबूत और प्रभावी मंच मिल सके। इस अवसर पर राज्य व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष तेज प्रकाश साहू, नितिन चौहान व विजय प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महामंत्री अनंत पांडे, उपाध्यक्ष सोनल गर्ग, ब्रह्मपुरी व्यापार मंडल अध्यक्ष मास्टर मुन्ना, प्रचार सचिव गोकुल सिंह रावत सहित मनीष, जसवंत बिष्ट, नितिन शर्मा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठित रहने का संकल्प लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग कॉलेज टिहरी को एमएससी पाठ्यक्रम संचालन की मंजूरी
Next: माघ खिचड़ी भोज में एसएसपी ने जवानों के साथ किया भोजन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.