Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • व्यक्ति ने वाहन से उतरकर लगाई अलकनंदा झील में छलांग
  • पौड़ी

व्यक्ति ने वाहन से उतरकर लगाई अलकनंदा झील में छलांग

RNS
RNS INDIA NEWS 24/11/2020
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। फरासू के पास श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की अलकनंदा झील में सुबह एक व्यक्ति ने वाहन से उतर कर छलांग लगा दी। छलांग लगाने वाला ऋषिकेश से सवारी वाहन से रुद्रप्रयाग जा रहा था। फरासू में भूस्खलन होने के कारण सडक़ संकरी होने से वन-वे किये जाने पर चालक द्वारा वाहन रोका तो उक्त व्यक्ति वाहन से उतरा और सीधे नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस एवं जल पुलिस द्वारा राफ्ट के माध्यम से व्यक्ति को झील में काफी खोजा, किंतु गहरी झील में व्यक्ति डूब जाने के कारण उसका देर सांय तक सुराग नहीं लग पाया। फरासू पुराने हनुमान मंदिर के समीप एक व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग मराने की सूचना लगते ही श्रीनगर से तहसीलदार सुनील राज, सीओ एसडी नौटियाल, कोतवाल मनोज रतूड़ी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। नदी में छंलाग लगाने वाला महेन्द्र बुटोला पुत्र सते सिंह बुटोला ग्राम बस्ता तिमली अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग उम्र 42 वर्ष का था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति द्वारा पीठ में बैग लगाए हुए था। नदी में छलांग मारने पर उसका बैग नदी में काफी देर तक तैरता रहा, किंतु थोड़ी देर बाद व्यक्ति बैग के साथ नदी की झील में डूब गया। जल पुलिस ने राफ्ट के माध्यम से व्यक्ति का झील में काफी खोजबीन की, किंतु उसका कोई पता नहीं चल पाया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। जिसे उसके भाई ने ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि के लिए वाहन में बैठाया था। किंतु वह श्रीनगर के पास फरासू में वन-वे के समय वाहन रुकने पर वाहन से उतरा और सीधे नदी में छलांग लगा दी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उक्त व्यक्ति का पता नहीं चल पाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौराहों पर लगे डिवाइडरों का विरोध शुरू
Next: फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.