Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानंद संस्थान के श्रमिकों को विधायक मनोज तिवारी ने दिया समर्थन
  • अल्मोड़ा

विवेकानंद संस्थान के श्रमिकों को विधायक मनोज तिवारी ने दिया समर्थन

RNS INDIA NEWS 06/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के दैनिक श्रमिक अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। वर्षों से कार्यरत इन श्रमिकों को संस्थान द्वारा निकाले जाने का भय सता रहा है। इसके साथ ही, उनकी सेवा को हर वर्ष एक दिन के लिए रोके जाने का नियम लागू किया जा रहा है, जिसे ‘सर्विस ब्रेक’ कहा जा रहा है। श्रमिकों का कहना है कि अब तक इस तरह का कोई नियम लागू नहीं था, फिर अब ऐसा फैसला क्यों लिया जा रहा है। इस आंदोलन को अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि इन श्रमिकों में कई 25, 20 और 15 वर्षों से संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें हटाया गया, तो उम्र के इस पड़ाव में उनके परिवारों का भरण-पोषण संकट में आ जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अब तक ‘सर्विस ब्रेक’ का कोई नियम नहीं था, तो अब इस तरह का भयावह माहौल क्यों बनाया जा रहा है। विधायक तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के ये श्रमिक अपनी सीमित आय से परिवार चला रहे हैं। ऐसे में संस्थान को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन श्रमिकों पर पुराने नियम ही लागू करने चाहिए, जो वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एससी का बड़ा फैसला, लंबे समय तक लिव इन में रहकर महिला नहीं लगा सकती रेप का आरोप
Next: हर्षिल में आयोजित शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.