Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा ने बिस्किट बनाने को उपयुक्त गेहूँ की एक नई प्रजाति की विकसित
  • अल्मोड़ा

विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा ने बिस्किट बनाने को उपयुक्त गेहूँ की एक नई प्रजाति की विकसित

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-02 at 6.46.52 PM

किसानों को मिलेगा लाभ

अल्मोड़ा। भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा गेहूँ की एक नई प्रजाति वी0 एल0 2041 विकसित की गयी है जो कि बिस्किट बनाने के लिए अत्यधिक उपयुक्त है। इस प्रजाति की पहचान 61वीं अखिल भारतीय गेहूँ एवं जौ शोधकर्ताओं की वार्षिक बैठक जो कि 29 से 31 अगस्त, 2022 को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित हुई, के दौरान प्रजाति पहचान समिति द्वारा की गयी। उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के राज्यों (उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, जम्मू एवं कश्मीर तथा मणिपुर) में विगत 03 वर्षों में हुये कुल 24 वर्षाश्रित एवं 05 सिंचित अखिल भारतीय परीक्षणों में इस प्रजाति की बिस्किट क्वालिटी (फैलाव गुणांक) 11.07 आया है, जो कि पूरे देश में सर्वाधिक है। साथ ही इस प्रजाति में औसतन 09:07 प्रतिशत प्रोटीन तथा इसका दाना (दाना कठोरता सूचकांक 22.6) मुलायम है। ये सभी गुण इस प्रजाति को बिस्कुट बनाने हेतु अभी तक की सबसे उपयुक्त प्रजाति बनाते हैं। इस प्रजाति ने अखिल भारतीय परीक्षणों में उपराऊँ दशा में तीन वर्षों में औसत उपज 29.06 कु./ है. तथा सिंचित दशा में 49.08कु./ है. दर्शायी है, जो कि वर्तमान प्रचलित किस्मों नामतः एच0 एस0 507, वी0एल0 गेहूँ 907 एवं एच0पी0डब्ल्यू 349 से कमशः 2.02, 5.08 2.01 एवं 5.51, 4.84 और 4.4 प्रतिशत अधिक है। साथ ही यह प्रजाति गेहूं की फसल में लगने वाली नयी बीमारी गेहूँ का ब्लास्ट रोग के लिए भी मध्यम रूप से प्रतिरोधी है। यह प्रजाति भूरा तथा पीला रतुआ रोग हेतु प्रतिरोधी है। यह प्रजाति बिस्कुट बनाने वाली कम्पनियों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी तथा किसानों को भी इसकी उपज का अच्छा दाम मिलने की संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शहीद स्मारक चनौदा में शहीदों को की पुष्पाजंलि अर्पित
Next: सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गणपति महोत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.