Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानन्द संस्थान अल्मोड़ा में हिन्दी पखवाड़े का हुआ समापन
  • अल्मोड़ा

विवेकानन्द संस्थान अल्मोड़ा में हिन्दी पखवाड़े का हुआ समापन

RNS INDIA NEWS 06/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। 14 सितम्बर 2023 को हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 सितम्बर से 30 सितम्बर 2023 तक विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। पखवाड़े के दौरान हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, निबन्ध लेखन, टंकण, तात्कालिक आशुभाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पखवाड़े के समापन समारोह में 5 अक्टूबर को आयोजित हिन्दी संगोष्ठी में अध्यक्ष, असम कृषि आयोग असम सरकार डॉ. हरि शंकर गुप्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो० दिवा भट्ट, डॉ. जगदीश चन्द्र भट्ट पूर्व निदेशक वीपीकेएएस संस्थान अल्मोड़ा, डॉ. एच.सी. भट्टाचार्य डीन डैफोडिल कालेज ऑफ हार्टिकल्चर, डीएमईटी खेतड़ी असम एवं संजीव देष्टा, किसान, हिमाचल प्रदेश, सदस्य, शोध सलाहकार समिति रहे। इस अवसर पर स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि डा. हरि शंकर गुप्त ने अपने भाषण में संस्थान में हो रही हिन्दी की प्रगति की सराहना की तथा कहा कि हिन्दी भाषा के द्वारा संस्थान की तकनीकियों को आधारभूत स्तम्भ कृषकों तक पहुँचा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. दिवा भट्ट ने हिन्दी की विशेषता व महत्व को बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक शोध के परिणामों को प्रस्तुत करने में भी अधिकाधिक हिन्दी का प्रयोग करें। विशिष्ट अतिथि संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. जे.सी. भट्ट ने पूर्व में संस्थान में हिन्दी प्रगति व संस्थान में पहली राजभाषा निरीक्षण समिति की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान की हिन्दी पत्रिका हरीतिमा के सम्बन्ध में भी बताया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं संस्थान के निदेशक द्वारा पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत वैज्ञानिकों, अधिकारियों व कार्मिकों को प्रमाण पत्र भेंट किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में डॉ. बृज मोहन पाण्डे, डॉ प्रियंका खाती, डा. विजय सिंह मीणा, डा. अमित पश्चापुर डा जितेन्द्र कुमार, श्रीमती रेनू सनवाल, ई. डी.सी. मिश्रा, अभिनव सिंह, सचिन कुमार पाण्डे, हरीश चन्द्र पाण्डे, देवेन्द्र कार्की आदि रहे। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के डा. एन.के. हेडाऊ, डा. कृष्ण कान्त मिश्रा, डा. पंकज कुमार मिश्रा, डा. कुशाग्रा जोशी तथा प्रतियोगिताओं के पर्यवेक्षक आर. एस. नेगी, श्रीमती रेनू सनवाल, डा. जी.एस. बिष्ट, ललित मोहन तिवारी सहित सभी वैज्ञानिक व कार्मिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं प्रभारी राजभाषा श्रीमती रेनू सनवाल तथा धन्यवाद प्रस्ताव वैज्ञानिक डा. प्रियंका खाती ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी हवालबाग को पांचवी बार मिला एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ पुरस्कार
Next: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने को मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.