Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने को मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने को मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 06/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बेस चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि दिनांक 5 अक्टूबर को टाटिक हैलीपैड के निकट प्रातः 9 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसमें 7 स्कूल के बच्चे जो संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे थे गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल मेडिकल कालेज अल्मोड़ा ले जाया गया जहां भारी अव्यवस्थाओं के बीच तीन बच्चों को तत्काल हायर सेन्टर रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में न तो एम्बुलेंस की व्यवस्था हो पायी और न ही बच्चों को एयर लिफ्ट किया जा सका। दो बच्चों को लगभग तीन घंटे के बाद एम्बुलेंस की दयनीय स्थिति के कारण और एक बच्चे को काफी विलम्ब के बाद जब किसी प्रकार एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई तो निजी एम्बुलेंस से हायर सेन्टर ले जाया गया। कुमांऊ के पर्वतीय क्षेत्र के लिये अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था के दावे के साथ सरकार ने मेडिकल कालेज अल्मोड़ा संचालित तो कर दिया लेकिन लोग अब भी अपनी जिन्दगी को बचाने के लिये मैदानी क्षेत्रों का रूख कर रहे हैं। तीनों बच्चों के सिर पर गहरी चोट थी यदि न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती की गई होती तो रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। गम्भीर घायल बच्चों की जिन्दगी के साथ इस तरह का व्यवहार सोचनीय है। इस भीषण हादसे के बाद बेस चिकित्सालय/मेडिकल कालेज अल्मोड़ा की अव्यवस्थायें देखने को मिली। जहां एम्बुलेंस दयनीय स्थिति में है और पर्याप्त फैकल्टी न होने से गम्भीर रूप से घायलों को हायर सेन्टर की दौड़ लगानी पड़ी। यदि मेडिकल कॉलेज अल्मोडा में फैकल्टी पूर्ण होती, विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भरे गये होते तो घायलों को हायर सेंटर रेफर नहीं करना पड़ता। यदि हायर सेंटर रेफर करने के बाद रास्ते में कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती तो इसके लिये किसे जिम्मेदार माना जायेगा स्वास्थ्य मंत्रालय अथवा स्वास्थ्य विभाग। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि प्राथमिकता के आधार पर विशेष रूचि लेते हुये तत्काल अल्मोड़ा में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु व्यवस्थायें सुचारू करने का कष्ट करेंगे ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। तत्काल मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती तथा अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाय।मेडिकल कालेज में लगभग 12 एम्बुलेंस की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाय। ट्रामा सेन्टर तत्काल खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की जाय। गम्भीर रोगियों को आपातकाल में एअर एम्बुलेंस से एयर लिफ्ट कर तत्काल हायर सेन्टर ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। राज्य की 108 सेवा का पुर्नगठन कर उन्हें सम्पूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित किया जाय।मेडिकल कालेज अल्मोडा में प्रशिक्षित कर्मचारियों की तत्काल नियुक्ति की जानी अति आवश्यक है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि अल्मोडा की जनता के हित में उपरोक्त कार्य तत्काल किये जाने के कठोर आदेश स्वास्थ्य मंत्रालय तथा विभाग को निर्गत करने का कष्ट करेंगे। इस अवसर पर भूपेन्द्र भोजक, हेम जोशी, प्रकाश सिंह, मुकेश लटवाल, सुधीर कुमार, हसन अंसारी, रमेश चंद जोशी, चंदन सिंह, रोहित शैली, हिमांशु कनवाल, अशोक सिंह सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवेकानन्द संस्थान अल्मोड़ा में हिन्दी पखवाड़े का हुआ समापन
Next: आर्यन छात्र संगठन ने फूंका स्वास्थ्य विभाग का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.