Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वोटरों ने ईवीएम के साथ फोटो खींच की वायरल, केस दर्ज
  • नैनीताल

वोटरों ने ईवीएम के साथ फोटो खींच की वायरल, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने ईवीएम में वोट डालते हुए फोटो खींच सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो वायरल होते ही मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। मामले में एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर दोनों समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चुनाव सैल सोशल मीडिया पर नजर बनाई हुई है। विधानसभा सभा चुनाव में वोट देने के बाद ईएवीएम मशीन के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का सिलसिला इस बार भी देखने को मिला। हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव स्थित एक बूथ में एक भाजपा समर्थक कमल के फूल पर बटन दबाते दिखा तो दूसरी ओर लालकुआं विस के दौलतपुर पोलिंग बूथ में एक समर्थक कांग्रेस प्रत्याशी को वोट डालते दिखाई दिया।

यह फोटो कुछ ही पल में अधिकारियों तक पहुंच गया। जल्द हरकत में आए एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशन पर सोशल मीडिया से फोटो डिलीट करवा दिए गए। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मतदान केंद्र के अंदर मतदाताओं को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। बावजूद इसके ईवीएम का फोटो वायरल कर वोटरों ने कानून का उल्लंघन किया। इसके अलावा भी शाम तक सोशल मीडिया में जमकर ऐसे ही फोटो दिखाई दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कहीं ईवीएम का बटन नहीं दबा, कहीं वीवीपैट खराब
Next: मतदाता के पहुंचने से पहले पड़ा वोट, लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.