Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वॉलंटियर फायर फाइटर्स सम्मानित, प्रयासों की हुई सराहना
  • अल्मोड़ा

वॉलंटियर फायर फाइटर्स सम्मानित, प्रयासों की हुई सराहना

RNS INDIA NEWS 25/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-25 at 17.49.33_11zon

अल्मोड़ा। वन चेतना केंद्र, अल्मोड़ा में हंस फाउंडेशन की वन अग्निशमन एवं रोकथाम परियोजना के अंतर्गत वॉलंटियर फायर फाइटर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न गांवों से पहुंचे स्वयंसेवी फायर फाइटर्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रभागीय वनाधिकारी (सिविल सोयम) अल्मोड़ा प्रदीप धोलाखंडी और प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने स्वयंसेवियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ग्राम स्तर पर सामूहिक सहभागिता को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सामुदायिक जागरूकता, प्रशिक्षण और आपसी समन्वय से आग की घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने वन विभाग को सहयोग देने का भी आह्वान किया। एसडीआरएफ से पंकज डंगवाल ने स्वयंसेवियों को वनाग्नि से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सतर्कता, प्राथमिक सुरक्षा तकनीकों और त्वरित प्रतिक्रिया की अहमियत पर प्रकाश डाला। इस दौरान परियोजना प्रबंधक नागेंद्र तंगवान ने परियोजना की रूपरेखा और उद्देश्यों को साझा किया, जबकि संचालन परियोजना के राजनीश रावत ने किया। स्वयंसेवी फायर फाइटर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि स्थानीय स्तर पर उनकी तत्परता और सहयोग जंगलों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वक्ताओं ने माना कि इस तरह के सम्मान समारोहों से स्वयंसेवियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य युवाओं को भी वन संरक्षण कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी किशोर गोस्वामी, पूनम पंत, वन सरपंच देवेंद्र बिष्ट, दिनेश पिल्खवाल, रतन सिंह, सरस्वती भंडारी, बसंती भंडारी, ब्लाक समन्वयक अनीता कनवाल, चंद्रेश पंत, दीपक, शंकर, कमल, कैलाश, राजेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिविल सर्विसेज खेलों के चयन ट्रायल्स 8 और 9 अक्टूबर को
Next: यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.