Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विवाहिता की मौत में महिला सहित चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
  • हरिद्वार

विवाहिता की मौत में महिला सहित चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/06/2021
rns featured image new

रुडकी। नारसन क्षेत्र के गांव उल्हेड़ा में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के संबंध में मायके वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त करने तथा उसकी हत्या के जाने के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में महिला के मायके वालों की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित कुल चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को नारसन क्षेत्र के गांव उल्हेड़ा निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। इस संबंध में महिला के मायके वालों की ओर से रोहित कुमार पुत्र सतपाल निवासी ग्राम लहबोली कोतवाली मंगलौर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई कि उसकी बहन सविता को आरोपी दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे तथा आरोपियों ने उसका गला घोट कर उसकी हत्या कर दी, क्योंकि वह दहेज की मांग पूरी नहीं कर पा रही थी। इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों मोहन सोहन चमन तथा मिथिलेश सभी निवासी ग्राम उलहेडा नारसन कोतवाली मंगलौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना स्वयं प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चलेगा जिसके बाद मुकदमे में अन्य धाराओं को भी बढ़ाया जा सकता है मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता
Next: लॉयन समिन्दर गर्ग को क्लब की कमान सौंपी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.