Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विवाहित ने मेट्रिमोनियल साइट पर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया
  • देहरादून

विवाहित ने मेट्रिमोनियल साइट पर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

RNS INDIA NEWS 17/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   विवाहित युवक मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाकर उसके जरिए दून की युवती से संपर्क कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। आरोपी ने झांसा दिया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। पीड़िता ने जानकारी जुटाकर आरोपी की पत्नी से बात की तो पता लगा कि पत्नी संग उसका कोई विवाद नहीं है। तब पीड़िता ने आरोपी की हरकत का विरोध किया। पीड़िता ने दिल्ली निवासी आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती ने तहरीर दी। बताया कि उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। दूसरी शादी के उद्देश्य से पीड़िता ने जीवनसाथी डाटकॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई। यहां पीड़िता का संपर्क हितेश गुप्ता निवासी अशोक विहार उत्तर पश्चिमी दिल्ली से हुआ। दोनों के बीच परिचय हुआ। दोनों ने आगे बढ़ते हुए इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो कॉलिंग एप पर बातचीत की। पीड़िता ने अपनी प्रोफाइल में जोड़ा हुआ था कि उसका पति से तलाश का केस चल रहा है। तब आरोपी ने झांसा दिया कि वह भी शादीशुदा है और आपसी समझौते में दो-तीन महीने में पत्नी से तलाक हो जाएगा। आरोप है कि इसके बाद शादी के लिए प्रपोज किया। वह पीड़िता से मिलने बीते 25 सितंबर को दून आया। ईसी रोड स्थित होटल में कमरा लिया। पीड़िता ने कहा कि यहां कमरे में उसे मिलने बुलाया। वह जाकर मिली तो पत्नी की काफी बुराई की। झांसा दिया कि उसके माता-पिता की कोविड कॉल में मौत हो चुकी है। इस तरह पीड़िता से शादी करने की बात कही। बताया कि वह शिवा मार्केट, पितमपुरा, दिल्ली में दुकान का संचालन करता है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने इस होटल में पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी हर हफ्ते दून आता और पीड़िता को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता। वह पीड़िता के नौकरी के स्थान पर भी गया। वहां भी पीड़िता के साथियों से कहा कि वह जल्द उससे शादी करने वाला है। इस बीच करवाचौथ का त्योहार आया तो पीड़िता से व्रत भी रखवाया। आरोपी के बारे में पीड़िता ने जानकारी जुटाई। उसकी पत्नी से सोशल मीडिया साइट के जरिए संपर्क किया। तब पीड़िता को पता लगा कि उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं है। वह बेवकूफ बनाकर पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी से बात की। तब हितेश ने कानूनी कार्रवाई करने पर पीड़िता की निजी पलों की फोटो वायरल करने की धमकी दी। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य जुटाकर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने सीएम का जताया आभार, जल्द होगा सम्मान समारोह
Next: गोकशी की सूचना पर छोटे हाथी से दो मवेशी बरामद ,चालक और हेल्पर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.